WhatsApp पर भी देख सकेंगे Instagram Reels, यहां जानें सीक्रेट ट्रिक

WhatsApp पर भी Instagram Reels देखी जा सकती हैं। अगर आप भी देखना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

Published By: ajay verma | Published: Sep 30, 2024, 03:55 PM (IST)

अगर हम आपसे कहें कि आप अब WhatsApp पर Instagram Reels देख सकते हैं, तो आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह संभव है। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर रील्स देखी जा सकती हैं। हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसा खास तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी पसंद के न्यूज चैनल या फिर इंफ्लूएंसर की रील को आसानी से देख पाएंगे। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम (Instagram) ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइये, जानते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस... और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल

व्हाट्सएप पर कैसे देखें इंस्टाग्राम रील ? (How to watch Instagram Reels on WhatsApp)

1. अपने एंड्रॉइड (Android) या फिर आईफोन (iPhone) में व्हाट्सएप ओपन करें। और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर

2. अब सर्च बार पर क्लिक करके Meta AI चैटबॉट में जाएं। और पढें: WhatsApp Username: अब बिना नंबर शेयर किए करें व्हाट्सऐप चैट, ऐसे बनाएं अपना यूनिक यूजरनेम

3. यहां अपनी पसंद के न्यूज चैनल या फिर सेलिब्रिटी का नाम डालकर Show Reels सर्च करें।

4. इसके बाद आपको व्हाट्सएप में उस कमांड से जुड़ी रील दिखने लगेंगी।

5. अब आप टैप करके रील को देख सकते हैं।

कब लॉन्च हुआ मेटा एआई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक जाइंट मेटा ने इस साल अप्रैल में यूजर्स की सुविधा के जरिए मेटा एआई चैटबॉट को व्हाट्सएप में जोड़ा था। इस टूल के जरिए आप किसी भी चीज के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस टाइप करके अपना सवाल लिखना है।

कंपनी अपने पॉपुलर चैटबॉट को अपग्रेड कर वॉइस चैट मोड जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस फीचर के आने से बोलकर यूज करने की सुविधा मिलेगी। इससे चैटबॉट का इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाएगा। इसके बाद आपको कुछ भी पूछने के लिए बार-बार लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसका सपोर्ट सभी एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स को मिलने लगेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।