आपकी आंखों को सुरक्षित रखता है iPhone का Screen Distance फीचर, जानें कैसे करें यूज

iOS 17 के साथ कंपनी आईफोन यूजर्स के लिए एक नया Screen Distance फीचर लेकर आई है। इसके जरिए आप अपनी आंखों को आईफोन से सुरक्षित रख सकते हैं। यहां इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 20, 2023, 05:06 PM (IST)

हाइलाइट

  • iOS 17 का पब्लिक बीटा सभी आईफोन यूजर्स के लिए आ गया है।
  • इसके साथ सेटिंग में यूजर्स को एक नया Screen Distance फीचर मिल रहा है।
  • इसे सेटिंग में जाकर इनेबल कर सकते हैं।

Apple iPhone में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 के साथ भी कई ऐसी सुविधाएं आई हैं, जो आईफोन यूज करने के तरीके को बदल सकते हैं। iOS 17 का पहला पब्लिक बीटा अब डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। नए फीचर्स का यूज करने के लिए यूजर्स iOS 17 को डाउनलोड कर सकते हैं। और पढें: iOS 26.5 में आए 5 धमाकेदार फीचर्स, अब iPhone चलाना होगा और भी मजेदार

इसके सबसे अच्छे और आकर्षक फीचर्स में एक Screen Distance है। यह स्क्रीन से आपकी आंखो को सुरक्षित रखने में काफी मदद करता है। आज हम इस आर्किटल में इसे यूज करने का पूरा तरीका बताने वाले हैं। आइये, पूरी प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

iPhone Screen Distance Feature

स्क्रीन टाइम में Screen Distance यूजर्स को आपके डिवाइस को लंबे समय तक अपने चेहरे से 12 इंच से अधिक पास रखने के बाद दूर ले जाने के लिए ट्रूडेप्थ कैमरे का यूज करता है। हालांकि, इसे यूज करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • आपकी जानकारी के लिए दें कि आईफोन का यह फीचर केवल उन आईफोन मॉडल और iPad मॉडल्स के लिए काम करेगा, जो Face ID के साथ आते हैं।
  • यह फीचर आपकी आंखो और स्क्रीन के बीच की दूरी मापने के लिए TrueDepth कैमरा का यूज करता है।
  • आईफोन का यह फीचर डिफॉल्ट रूप से इनेबल नहीं होता है।
  • सेटिंग ऐप में जाकर इसके इनेबल करना होगा।

इस तरह करें इनेबल

  • इसके लिए iPhone की सेटिंग ऐप में जाएं। फिर Screen Time सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Limit Usage सेक्शन के तहत Screen Distance का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • फिर स्क्रीन पर आ रहे Continue बटन पर क्लिक करें।
  • अब Turn On Screen Distance का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करें।
  • फिर Screen Distance के सामने बने टॉगल पर क्लिक करके इसे इनेबल कर लें।

एक बार जब आप स्क्रीन डिस्टेंस फीचर को इनेबल कर लेते हैं तो आपको एक फुल-स्क्रीन अलर्ट दिखाई देगा। यह बताएगा कि iPhone बहुत करीब है। यदि आप अपने डिवाइस को लंबे समय तक अपनी आंखों से 12 इंच से अधिक करीब रखते हैं तो यह अलर्ट मिलेगा। अलर्ट को बंद करने के लिए Continue बटन पर क्लिक कर दें।

अगर आपको यह फीचर सही और उपयोगी नहीं लग रहा है तो आप आईफोन को सेटिंग में जाकर इसे डियेबल या बंद कर सकते हैं। हालांकि, इस फीचर की मदद से आप अपनी आंखो को सुरक्षित और सही रख सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।