YouTube वीडियो पर नहीं चाहते हैं कोई कमेंट? इस तरह करें ऑफ
YouTube क्रिएटर्स को वीडियो पर आने वाले कमेंट को टर्न ऑफ करने की सुविधा देता है। डिफॉल्ट रूप से यह इनेबल होता है। हालांकि, क्रिएटर्स सेटिंग में जाकर कमेंट को ऑफ भी कर सकते हैं। इसका पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 03, 2023, 04:13 PM (IST)
हाइलाइट
- YouTube चैनल की सेटिंग में जाकर कमेंट को ऑफ कर सकते हैं।
- इसके लिए सेटिंग में कुल चार ऑप्शन मिलते हैं।
- बेव ब्राउजर पर लॉग इन करके आसानी से क्रिएटर्स कमेंट ऑफ कर सकते हैं।
YouTube एक लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। ज्यादातर लोग अपना काफी समय इस पर बिताते हैं। क्रिएटर्स की वीडियो देखने के साथ-साथ लोग उन्हें लाइक भी कर सकते हैं। साथ ही, वीडियोज पर कमेंट भी कर सकते हैं। आमतौर पर क्रिएटर्स के लिए यह अच्छा होता है। कई लोग कमेंट के जरिए गलत शब्द और गाली-गलौज करते हैं। हालांकि, यूट्यूब अपने यूजर्स को कमेंट ऑफ करने की सुविधा भी देता है।
इसका मतलब है कि अगर आप नहीं चाहते हैं कि कोई भी आपकी यूट्यूब वीडियो पर कमेंट करे तो आप इसे ऑफ कर सकते हैं। यूजर्स सभी वीडियो के लिए और किसी एक वीडियो के लिए ऐसा कर सकते हैं। यहां इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है। आइये, जानते हैं।
YouTube वीडियो पर कमेंट को ऐसे करें ऑफ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब में दो तरह के चैनल के लिए कमेंट डिफॉल्ट रूप से बंद रहते हैं। बच्चों के लिए बने चैनल पर कमेंट डिफॉल्ट रूप से बंद होते हैं। उन्हें इनेबल करने का ऑप्शन नहीं मिलता है।
इसके अलावा, प्राइवेट के रूप में मार्क की गई वीडियो के लिए कमेंट ऑफ होते हैं। हालांकि, यदि आपको अपने वीडियो पर कमेंट चाहिए और आप नहीं चाहते कि लोग देखें तो इसे अनलिस्ट कर दें। इसका मतलब है कि यह फीड में या YouTube के सर्च इंजन के जरिये नहीं दिखाई देगा।
आप नीचे बताए गए तरीकों से अपनी यूट्यूब वीडियो पर आने वाले कमेंट को बंद कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑफ
- सबसे पहले अपने अकाउंट से लॉग इन करें। इसके बाद राइट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
- अब ड्रॉप डाउन मेन्यू में से YouTube Studio सिलेक्ट करें।
- इसेक बाद लेफ्ट साइड में आ रहे मेन्यू में दिए गए सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- यहां Community पर क्लिक करें। फिर Deafult टैब पर क्लिक करें।
- अब आपको Comment on your Youtube Video का सेक्शन मिलेगा।
- यहां Allow all comments, Hold potentially inappropriate comments for review, Hold all comments for review और Disable comments का ऑप्शन होगा।
- आप अपने अनुसार से कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि ये ऑप्शन ये केवल YouTube स्टूडियो के ब्राउजर वर्जन के लिए उपलब्ध हैं। इनका यूज Android या iPhone ऐप पर नहीं कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।