फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए Facebook पर शेयर करना चाहते हैं Instagram Reels, फॉलो करें यह आसान तरीका

हमें पहले Reels को Instagram पर शेयर करने की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब हम रील्स को Facebook पर भी शेयर कर सकते हैं। तरीका जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Dec 26, 2022, 07:28 PM (IST)

हाइलाइट

  • Instagram Reels को फेसबुक पर आसानी से शेयर किया जा सकता है।
  • यूजर्स को रील शेयर करने के लिए ऐप में ऑप्शन मिलेगा।
  • कंपनी ने हाल ही में नोट्स फीचर रिलीज किया था।

आमतौर पर हम में ज्यादा यूजर सोशल मीडिया ऐप Instagram पर Reels बनाकर शेयर करते हैं। जाहिर है आप भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते होंगे। अगर आप अपनी Instagram Reels को इंस्टाग्राम के साथ-साथ फेसबुक (Facebook) पर भी शेयर करके अपने फॉलोअर्स को बढ़ाना चाहते हैं, तो हम आपको इस खबर में एक ट्रिक बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएगी। आइए जानते हैं... और पढें: Instagram Plus Premium हो गया लॉन्च, पैसे देकर अब प्रीमियम फीचर्स कर सकेंगे एक्सेस

Facebook पर ऐसे शेयर करें Instagram Reels

  • इंस्टाग्राम ऐप को अपने मोबाइल या टैबलेट पर ओपन करें।
  • अब अपनी रील बनाएं।
  • अब आपको यहां रील को फेसबुक पर शेयर करने का विकल्प मिलेगा। उसपर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद शेयर पर बटन पर टैप करें।
  • इस तरह आप अपनी इंस्टाग्राम रील को फेसबुक पर शेयर कर पाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक पर रील अपने आप भी शेयर हो सकती हैं। इसके लिए शेयरिंग टू अदर ऐप्स नाम के फीचर को एक्टिवेट करना होगा। हम आपको फीचर ऑन करने का तरीका बताएंगे। और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

  • Instagram ऐप ओपन करें।
  • प्रोफाइल में जाकर मोर ऑप्शन पर टैप करें।
  • इतना करने के बाद सेटिंग में जाकर अकाउंट में जाएं।
  • यहां आपको शेयरिंग टू अदर ऐप्स ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने फेसबुक अकाउंट को जोड़ें।
  • आपके ऐसा करने के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर होने वाली रील अपने आप फेसबुक पर भी शेयर हो जाएगी।

इस फीचर की चल रही है टेस्टिंग

इंस्टाग्राम इस वक्त कैंडिड स्टोरीज नाम के फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आने से यूजर्स को नोटिफिकेशन मिलेगा, जिससे ये पता लगेगा कि यूजर उस समय क्या कर रहे हैं और फोटो क्लिक करने के लिए भी अनुरोध किया जाएगा। कयास लगाएं जा रहे हैं कि कंपनी इस फीचर को न्यू ईयर के दिन रोलआउट करेगी। और पढें: Instagram Instants से परेशान? ऐसे करें इसे आसानी से Hide

हाल ही में रिलीज किया यह फीचर

इंस्टाग्राम ने कुछ दिन पहले अपने यूजर्स के लिए Notes फीचर को रोलआउट किया था। यूजर्स इस फीचर के माध्यम से 60 कैरेक्टर में टेक्स्ट लिखकर अपने विचार साझा सकते हैं। इसमें यूजर्स को इमोजी भी ऐड करने की सुविधा मिलती है। ये नोट्स स्टोरीज की तरह 24 घंटे तक एक्टिव रहते हैं और इनबॉक्स में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।