WhatsApp पर यूं पढ़ें डिलीट हुए मैसेजेस, जानें क्या है इसकी ट्रिक

WhatsApp दुनियाभर में सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक है। 2 बिलियन से अधिक एक्टिव मंथली यूजर्स के साथ यह ऐप कई iOS और एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए गो-टू मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है।

Published By: Swati Jha | Published: Feb 01, 2023, 08:48 PM (IST)

WhatsApp ने कुछ समय पहले यूजर प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक फीचर पेश किया था, वह है 'Delete for Everyone' फीचर। व्हाट्सऐप यूजर्स को भेजे गए मैसेज को 2 दिन और 12 घंटे के अंदर हटाने की सुविधा देता है। यह फीचर यूजर्स को घंटों के बाद भी गलती से भेजी गई चैट को हटाने की परमीशन देता है। यूजर भेजे गए मैसेज को सलेक्ट करके delete for me या delete for everyone चुनकर हटा सकते हैं। हालांकि, अगर चैट बॉक्स में सभी के लिए मैसेज हटा दिया जाता है, तो व्हाट्सऐप चैट में एक मैसेज शो करता है ताकि रिसीवर को मालूम पड़ जाए कि मैसेज डिलीट कर दिया गया है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

भले ही यह फीचर बड़े काम का है, लेकिन इससे रिसीवर की उत्सुकता बढ़ जाती है कि मैसेज क्या था और इसे क्यों हटाया गया। हालांकि कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिनकी मदद से डिलीट हुए WhatsApp मैसेज को पढ़ा जा सकता है। जानिए इन तरीकों के बारे में... और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

थर्ड पार्टी ऐप की मदद से डिलीट हुए WhatsApp मैसेज पढ़ें

कई Third Party डेटा रिकवरी ऐप ऑनलाइन उपलब्ध हैं जिन्हें आप ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप डिलीट किए गए व्हाट्सऐप मैसेजों को रीस्टोर करने का दावा करते हैं। हालांकि, इन टूल्स का उपयोग करने से डेटा चोरी, मैलवेयर और आपके डिवाइस पर अनअथोराइज्ड एक्सेस सहित कई जोखिम होते हैं। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

बैकअप के जरिए डिलीट हुए WhatsApp मैसेज पढ़ें

आप अपने व्हाट्सऐप डेटा का रेगुलर बैकअप लें और पहले के बैकअप से मैसेजेस को रीस्टोर करें। ऐसा करने के लिए, व्हाट्सऐप सेटिंग्स> चैट> चैट बैकअप पर जाएं। अब पुराने बैकअप की तलाश करें जिसमें हटाए गए मैसेज हों। हालांकि, ऐसा करने पर आपको ऐप को हटाने और फिर से लॉगिन करने और बैकअप चलाने में दिक्कत होगी।

नोटिफिकेशन हिस्ट्री के जरिए डिलीट हुए WhatsApp मैसेज पढ़ें

तीसरा ऑप्शन सबसे सुरक्षित और आसान है। यह केवल Android यूजर्स (Android 11) के लिए उपलब्ध है। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें...

  • अपने डिवाइस की 'सेटिंग्स' पर जाएं।
  • अब स्क्रॉल करें और "Apps & Notifications" पर टैप करें।
  • अब "Notifications" चुनें।
  • ऑप्शन के तहत "Notification history" पर क्लिक करें।
  • अगला 'Use notification history' के बगल में दिए बटन को टॉगल करें।

एक बार नोटिफिकेशन हिस्ट्री चालू हो जाने के बाद आप डिलीट किए जाने के बाद भी व्हाट्सऐप मैसेजेस के नोटिफिकेशन देख पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।