DND पर भी मिस नहीं होंगी जरूरी कॉल, फोन में तुरंत कर लें ये सेटिंग

DND Mode: क्या DND मोड ऑन होने पर आप अक्सर अपनी जरूरी कॉल्स मिस कर देते हैं? अगर हां, तो यह सीक्रेट फीचर आने वाला है आपके काफी काम। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jan 14, 2025, 05:50 PM (IST)

DND Mode Tips: कई बार हम कोई जरूरी काम कर रहे होते हैं, तो फोन में DND (Do Not Disturb) मोड ऑन कर देते हैं। डीएनडी ऑन करने से कोई फोन कॉल, मैसेज व अलर्ट्स की नोटिफिकेशन नहीं आती, जिसकी वजह से आपका ध्यान भटकता नहीं है और आप पूरी शिद्दत से अपना काम पूरा कर पाते हैं। हालांकि, कई बार इमरजेंसी जैसी स्थिति में यह फीचर आपका जी-का-जंजाल बन जाता है। DND ऑन होने से आप अपने फोन की सभी जरूरी नोटिफिकेशन को मिस कर देते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको डीएनडी मोड में एक सेटिंग करनी होगी, जिसके बाद आपको DND ऑन होने के बाद भी जरूरी कॉल्स रिसीव होंगी। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: ChatGPT की एक ही आवाज से हो गए हैं बोर? ऐसे सेट करें नई वॉइस

How to get calls in DND Mode

1. DNA मोड में कॉल्स पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की Settings ओपन करनी होगी। और पढें: Google Maps से करें अपनी लोकेशन किसी को भी हमेशा के लिए शेयर, बस ON करें ये फीचर

2. इसके बाद स्क्रोल-डाउन करके आपको Sounds and Vibration वाले ऑप्शन पर जाना है।

3. यहां आपको Do Not Disturb का ऑप्शन मिलेगा।

4. Do Not Disturb वाले ऑप्शन पर जाकर आपको Calls and Messages पर क्लिक करना होगा।

5. यहां आप स्पेसिफिकली कुछ कॉन्टेक्स को चुन सकते हैं, जिनके कॉल आप DND में भी मिस नहीं करना चाहते। जो भी नंबर आप यहां चुनेंगे, उनके कॉल्स आप DND पर भी आएंगे।

6. इसके अलावा, आप Ring for Repeated Calls वाले टॉगल को भी ऑन कर सकते हैं। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यदि कोई आपको लगातार 3 बार से ज्यादा फोन लगाता है, तो उसकी कॉल आपको आ जाएगी।

>

Do Not Disturb मोड के साथ मिलने वाले इन फीचर्स की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं होती है। आप इन सीक्रेट फीचर्स की मदद से DND मोड में भी आपको जरूरी कॉल्स रिसीव होंगी। इसके अलावा, अन्य कॉल्स और नोटिफिकेशन आपको डिस्टर्ब नहीं करेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।