Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jun 08, 2026, 04:31 PM (IST)
गर्मी के मौसम में AC चलाना अब एक जरूरत बन चुका है। बिना एसी के रहना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कई लोगों को शिकायत होती है कि कुछ देर एसी चलाकर भी उनका बिल उनके पड़ोसियों से ज्यादा आता है। वहीं, उनके पड़ोसी उनसे ज्यादा एसी चलाते हैं, लेकिन उनका बिजली का बिल कम आता है।
दरअसल, इसके पीछे की कई वजह हो सकती है। अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो एसी चलाने के बाद आपका भी बिल आपके पड़ोसी की तरह कम आ सकता है।
AC चलाने पर आने वाला ज्यादा बिजली का बिल हमारी कुछ गलत आदतों का परिणाम भी होता है। सही आदत व सेटिंग आपके भी बिजली के बिल को कम कर सकती हैं। यहां जानें वो 5 गलतियां जिसकी वजह से आपका बिल अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा आता है।
गर्मी के मौसम में जल्द ही कमरे को ठंडा करने के लिए कई लोग एसी को सीधे 16 डिग्री तापमान पर कर देते हैं। इस तरह की टेम्परेचर सेटिंग से सीधे कंप्रेसर पर लोड़ पड़ता है और बिजली की खपत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बिजली खपत बढ़ने से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है।
रात के समय आप AC को चलाकर सो जाते हैं, तो एसी पूरी रात कमरे को ठंडा करता रहता है। रातभर एसी चलने की वजह से बिजली का बिल बढ़ जाता है। ऐसे में आप Sleep Mode का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि एक तय समय के बाद एसी को अपने-आप बंद कर देता है और बिजली बर्बाद होने से भी रोकता है।
अगर आपका कमरा या फिर घर बड़ा है और आप सस्ते के टक्कर में 1 टन या फिर उससे कम का एसी खरीदकर ले आए हैं, तो वो कमरे को ठंडा करने में समय लेगा। जितनी देर एसी चलेगा, उतनी बिजली खर्च होगी और बिल ज्यादा आएगा। ऐसे में अपने कमरे या फिर घर के हिसाब वाला एसी ही खरीदें।
एसी लगवाते समय अगर आपने आउटडोर यूनिट को धूप वाली जगह लगाया है, तो ऐसे में एसी कमरे को ठंडा करने में समय लगेगा। ऐसे में आउटडोर यूनिट को ऐसी जगह लगवाएं जहां सीधी धूप न आती हो।
AC खरीदते वक्त उसके साथ मिलने वाली रेटिंग का भी खास ख्याल रखें। अगर आप नहीं चाहते कि आपका एसी ज्यादा बिजली खर्च करें, तो 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की ही खरीदारी करें।