Gmail में Archive Email खोजने का ये है सबसे आसान तरीका, जानें फुल प्रोसेस

mail पर नौकरी से लेकर कई जरूरी इमेल आते हैं, जिनमें से कुछ ईमेल को यूजर्स सेव या फिर अर्काइव करके रख लेते हैं, जिन्हें बाद में इस्तेमाल कर सकें। लेकिन क्या अर्काइव ईमेल को सर्च करना जानते हैं।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 06, 2023, 02:48 PM (IST)

हाइलाइट

  • Gmail में मौजूद है अर्काइव ईमेल करने का ऑप्शन।
  • अर्काइव ईमेल में जरूरी कंटेंट को हाइड कर सकते हैं।
  • अर्काइव ईमेल में जरूरी ईमेल को सेव करके भी रख सकते हैं।

Google के Gmail की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में लॉगइन के लिए Gmail Account की जरूरत होती है। Gmail पर नौकरी से लेकर कई जरूरी इमेल आते हैं, जिनमें से कुछ ईमेल को यूजर्स सेव या फिर अर्काइव करके रख लेते हैं, जिन्हें बाद में इस्तेमाल कर सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्काइव ईमेल को कैसे सर्च कर सकते हैं। और पढें: Gmail यूजर्स के लिए 7 स्मार्ट Tips, जो हर किसी को करनी चाहिए यूज!

उससे पहले एक बार एक बात देते हैं कि किसी भी ईमेल को अर्काइव कैसे करते हैं। किसी भी एक ईमेल को या फिर कई ईमेल को एक साथ अर्काइव तक पहुंचा सकते हैं। किसी भी ईमेल या ढेरों ईमेल को सिलेक्ट करने के बाद ऊपर की तरफ अर्काइव का ऑप्शन मिल जाएगा। यह बटन वेब ब्राउजर से लेकर iPhone, iPad और Android तक में मौजूद हैं। अर्काइव का बटन एक बॉक्स के रूप में होता है और उसमें डाउनलोड का आइकन बना होता है। और पढें: Google यूजर्स के लिए बदलाव, अब मिनटों में ऐसे बदलें अपना Gmail Address

अर्काइव ईमेल को सर्च करने का तरीका

किसी भी अर्काइव ईमेल को सर्च करना है तो सबसे पहला तरीका है कि ईमेल के नाम को सर्च बार में जाकर सर्च करें। ऐसा करने से यूजर्स की स्क्रीन के सामने वह ईमेल देखा जा सकता है। उसके बाद उसे रिस्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर उसकी डिटेल्स को कॉपी करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

अर्काइव ईमेल को खोजने का दूसरा तरीका

अर्काइव ईमेल को खोजने का दूसरा और आसान तरीके के बारे में आपको बता देते हैं। इसके लिए लेफ्ट साइड के ऑप्शन में ऑल ईमेल पर क्लिक करें, अगर यह ऑप्शन देखने के बाद नहीं मिले तो मोर पर क्लिक करें। All Email पर क्लिक करें। ऐसा करने से सभी ईमेल स्क्रीन पर नजर आने लगेंगी, जिसमें अर्काइव इमेल भी शामिल होंगे। किसी भी ईमेल को सेव करने के लिए ड्राफ्ट में भी सेव करके रख सकते हैं।

E-Mail में कई यूजफुल फीचर्स मौजूद हैं, जो अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। इसमें एक फीचर सेंड ईमेल को रोकने का है। इसका नाम Undo Email है और यह फीचर 30 सेकेंड तक सेंड ईमेल को रोकने की सुविधा देता है। इसके लिए जीमेल की सेटिंग्स में जाना होगा, उसके बाद उसमें Undo Email के ऑप्शन को खोजना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।