Google Chrome के बुकमार्क को कैसे करें दूसरे ब्राउजर में ट्रांसफर, जानें आसान तरीका

आप Google Chrome में मौजूद बुकमार्क को दूसरे ब्राउजर में ट्रांसफर करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे करें, तो हम आपको नीचे आसान तरीका बताने वाले हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jul 17, 2023, 01:30 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google Chrome में वेबसाइट लिंक को बुकमार्क करने की सुविधा मिलती है।
  • यूजर इन बुकमार्क का बैकअप बना सकते हैं।
  • इन बुकमार्क को एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है।

Google Chrome वेब ब्राउजर में काफी संख्या में फीचर मौजूद हैं, जो हमारे बहुत काम आते हैं। इन ही में से एक बुकमार्क फीचर है। इसकी मदद से हम अपनी पसंद की वेबसाइट के लिंक को बुकमार्क करके रख सकते हैं, जिससे हम जब चाहें तब उस वेबसाइट पर सीधा पहुंच जाएं। हालांकि, मुश्किल तब खड़ी हो जाती है, जब हम डिवाइस या ब्राउजर चेंज करते हैं। ऐसे में बुकमार्क डिलीट हो जाते हैं। अगर आप क्रोम की जगह दूसरे वेब ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि कैसे बुकमार्क को ट्रांसफर करें, तो यह खबर आपके काम आने वाली है। हम आपको यहां बुकमार्क एक्सपोर्ट करने तक का तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं... और पढें: Android टैबलेट और फोल्डेबल यूजर्स के लिए Google का सरप्राइज, Chrome में आया धांसू अपडेट

ऐसे बनाएं Google Chrome पर मौजूद बुकमार्क का बैकअप

  • सबसे पहले अपने सिस्टम पर गूगल क्रोम ओपन करें।
  •  राइट कॉर्नर में बने तीन डॉट ऑप्शन पर टैप करें।
  • आपको बुकमार्क का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'बुकमार्क मैनेजर' पर जाएं।
  • आपको यहां राइट साइड में तीन डॉट वाला विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद 'Export bookmarks' पर टैप करें।
  • अब बुकमार्क का बैकअप तैयार हो जाएगा और आपके कंप्यूटर में सेव हो जाएगा।
  • इस बैकअप को आप आसानी से दूसरे वेब ब्राउजर में ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • नोट : बुकमार्क के बैकअप को आप अन्य यूजर्स के साथ शेयर भी कर सकते हैं। और पढें: Google Chrome यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, सरकार ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम

    जल्द बदलेगा HTTPS आइकन

    पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो गूगल इस वक्त अपने वेब ब्राउजर में HTTPS आइकन को बदलने की योजना बना रहा है। इस अपडेशन के बाद प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को नया लॉक आइकन देखने को मिलेगा। हालांकि, इसकी सिक्योरिटी से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। और पढें: Google Chrome में आया Gemini, सेकेंडों में मिलेगी सटीक जानकारी

    कयास लगाएं जा रहे हैं कि नए आइकन को क्रोम 117 अपडेट के साथ जल्द रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।

    मई में अपडेट किया Incognito Tab

    बता दें कि टेक जाइंट गूगल ने इस साल मई में Incognito Tab को अपग्रेड किया था। इस टैब में लॉक फीचर को ऐड किया गया। कंपनी का कहना था कि इस फीचर को मैन्युअली एक्टिवेट किया जा सकता है। कोई भी इस लॉक को आसानी से ओपन नहीं कर सकता।

    टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।