YouTube Shorts वीडियो को Android और iPhone में कैसे करें डाउनलोड, ये है आसान तरीका

अगर आप भी YouTube Shorts देखना पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यूट्यूब शॉर्ट्स को डाउनलोड करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

Published By: Manisha | Published: May 14, 2023, 02:08 PM (IST)

हाइलाइट

  • YouTube Shorts एक शॉर्ट वीडियो फॉर्म है
  • यूट्यूब शॉट्स में 60 सेकेंड्स की वीडियो देखने को मिलती है
  • थर्ड पार्टी ऐप के मदद से YouTube Shorts होगी डाउनलोड

YouTube वीडियो के बाद अब धीरे-धीरे यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने इस फीचर को Instagram के Reels फीचर को टक्कर देने के लिए साल 2021 में लॉन्च किया था। वहीं, आज के समय में अब यूट्यूब शॉर्ट्स रील्स को बराबर की टक्कर देता है। रेसिपी से लेकर टिप्स एंड ट्रिक्स तक, लोग लंबी यूट्यूब वीडियो देखने से अच्छा यूट्यूब शॉर्ट्स देखना पसंद करते हैं। शॉर्ट्स में उन्हें सारी जानकारी चंद सेकेंड्स में मिल जाती है। आज के समय में यूट्यबर्स ने मिनी व्लॉग भी यूट्यूब शॉर्ट्स पर डालने शुरू कर दिए हैं, जिन्हें लोग खूब देखना पसंद करते हैं। और पढें: Apple यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा, Vision Pro के लिए खास YouTube App हुआ लॉन्च

अगर आप भी YouTube Shorts देखना पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यूट्यूब शॉर्ट्स को डाउनलोड करने का तरीका बताने जा रहे हैं। अक्सर होता है कि हमें कोई शॉर्ट्स पसंद आती है, लेकिन जब हम वही शॉर्ट्स अपने किसी दोस्त को कुछ घंटों बाद दिखाना चाहते हैं तो वह आपके टाइमलाइन पर नहीं मिलती है। इसी समस्या को दूर करने के लिएआज हम आपको शॉर्ट्स को डाउनलोड करने का तरीका यहां बताने जा रहे हैं, जिसे आप बाद में कभी भी कहीं भी देख सकेंगे। और पढें: YouTube ने 2026 के लिए नए फीचर्स का किया ऐलान, AI के जरिए बिना रिकॉर्डिंग के बना सकेंगे वीडियो

Android स्मार्टफोन ऐसे करें YouTube Shorts डाउनलोड-

-सबसे पहले अपने फोन में YouTube app ओपन करें। और पढें: YouTube 2026 में ला रहा है बड़ा AI बदलाव, OpenAI Sora को मिलेगी कड़ी टक्कर

-इसके बाद वो YouTube Shorts ओपन करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

-अब आपको उस वीडियो के शेयर बटन पर क्लिक करना है।

-इसके बाद “Copy Link” के ऑप्शन पर टैप करें।

-लिंक कॉपी होने के बाद उसे इस वेबसाइट में जाकर पेस्ट कर दें।

-अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

-इसके बाद आपकी यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो डाउनलोड हो जाएगी।

iPhone में ऐसे करें YouTube Shorts डाउनलोड-

-सबसे पहले अपने आईफोन में YouTube app ओपन करें।

-इसके बाद वो YouTube Shorts ओपन करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

-अब आपको उस वीडियो के शेयर बटन पर क्लिक करना है।

-इसके बाद “Copy Link” के ऑप्शन पर टैप करें।

-लिंक कॉपी होने के बाद Savefrom.net पर जाएं और लिंक पेस्ट करें।

-अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

-इसके बाद आपकी यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो डाउनलोड हो जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।