एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अपने आप अपडेट नहीं होगा कोई ऐप, बस सेटिंग में करें यह बदलाव

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर के जरिए अलग-अलग ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में समय-समय पर अपडेट आता रहता है। गूगल प्ले स्टोर पर ऐप को ऑटोमैटिक डाउनलोड हो जाते हैं। हालांकि, इसे रोका जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 09, 2023, 05:06 PM (IST)

हाइलाइट

  • गूगल प्ल स्टोर पर ऐप के ऑटोमैटिक अपडेट को रोकने से मोबाइल डेटा को बचा सकते हैं।
  • किसी एक ऐप के लिए ऑटोमैटिक अपडेट को चालू रखा जा सकता है।
  • इसके लिए फोन की सेटिंग में कोई बदलाव नहीं करना होगा।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कई ऐप्स का यूज कर सकते हैं। Google Play Store से नए ऐप्स को फोन में डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। साथ ही, यहां से अपने आप ऐप्स अपडेट भी हो जाते हैं। ऐप अपडटे होने पर ऐप्स में कई नए फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इससे मोबाइल डेटा भी खत्म हो जाता है। कई बार आपको पता भी नहीं चलता है और ऐप अपडेट होने लगते हैं।  इस कारण मोबाइल डेटा जल्द खत्न हो जाता है। इससे बचने के लिए आप ऑटोमैटिक अपडेट को रोक सकते हैं। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google Play Store में डिफॉल्ट रूप से ऐप अपडेट इनेबल होता है। इसका कारण यह है कि एंड्रॉइड और ऐप्स दोनों के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट होना बहुत जरूरी है ताकि अपडेट के साथ ऐप के बग फिक्स हो सकें। साथ ही, नए फीचर्स यूजर्स तक पहुंच जाएं। और पढें: Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की पूरी डिटेल Flipkart लिस्टिंग में आई सामने, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

अगर इसके बाद भी आप ऑटोमैटिक अपडेट को बंद करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसका तरीका बताया गया है। और पढें: Play Store के बाहर App इंस्टॉल करना होगा मुश्किल, Google ने Android फोन के लिए नए नियम का किया ऐलान

Google Play Store पर ऐसे बंद करें ऑटो अपडेट

गूगल प्ले स्टोर से ऐप के ऑटोमैटिक अपडेट को रोकन के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले स्क्रीन पर राइट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
  • फिर सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब Network Preferences सेक्शन में आपको Auto Update Apps पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करते ही आपको तीन ऑप्शन Don't Auto-update Apps, Over any network and Over WiFi-only मिलेंगे।
  • आपको Don't Auto-update Apps सिलेक्ट करना है। इसके बाद ऐप्स अपने आप अपडेट नहीं होंगे। आपको उन्हें मेनुअली अपडेट करना होगा।

हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि ऐप केवल WiFi से फोन कनेक्ट होने पर ही अपडेट हों तो Over WiFi-only सिलेक्ट कर लें।

केवल एक ऐप के सिए अपनाए यह तरीका

अगर आप किसी एक ऐप के लिए ऑटो अपडेट चालू रखना चाहते हैं तो ऐसा भी कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। फिर उस ऐप को खोजें, जिसके लिए ऑटो अपडटे को बंद करना चाहते हैं।
  • फिर ऐप के राइट साइड में आ रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें।
  • यहां इनेबल ऑटो अपडेट पर क्लिक कर दें। इसके बाद वह ऐप अपने आप अपडेट होता रहेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।