ChatGPT नहीं करना चाहते हैं यूज? ऐसे डिलीट करें अपना अकाउंट और डेटा
ChatGPT एक AI बेस्ड टूल है। हालांकि, इसमे ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे फीचर भी मिलता है। यूजर्स अपने अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं और साथ चैट हिस्ट्री भी डिलीट की जा सकती है।
Published By: Mona Dixit | Published: May 23, 2023, 03:36 PM (IST)
हाइलाइट
- ChatGPT में यूजरनेम पर क्लिक करके अकाउंट डिलीट करने का ऑप्शन मिलता है।
- इसमें चैट हिस्ट्री डिलीट करने का ऑप्शन भी है।
- वेब ब्राउजर पर लॉग इन करके अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।
OpenAI ने कुछ दिनों पहले AI बेस्ड चैटबॉक्स ChatGPT को लॉन्च किया है। कुछ ही समय में इसके 100 मिलियन से अधिक यूजर्स हो गए थे। AI बेस्ड टूल काम करने में लोगों की मदद कर रहा है। टूल कई प्रकार से उपयोगी है। इतना ही नहीं, ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह OepnAI अपने यूजर्स को ChatGPT अकाउंट हटाने या डीएक्टिवेट करने की सुविधा देता है। अगर आपने भी इसका यूज किया है या इस पर अपना अकाउंट बनाया था और अब उसका यूज नहीं करते हो तो आप अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।
ChatGPT अकाउंट को ऐसे करें डिलीट
- अकाउंट डिलीट करने के लिए ChatGPT पर उस अकाउंट से लॉग इन करें, जिसे डिलीट करना चाहते हैं।
- अब ब्राउजर विंडो में लेफ्ट साइड में सबसे नीचे आ रहे अपने यूजरनेम पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही एक मेन्यू ओपन होकर आ जाएगा। उसमें सेटिंग पर क्लिक करें। अब Data Controls टैब पर क्लिक कर दें।
- यहां आपको एक ऑप्शन Delete Account मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही एक पॉप-अप विंडो ओपन होकर आ जाएगा।
- अब विंडो में अपना अकाउंट ईमेल डालें और टेक्स्ट सेक्शन में Delete टाइप करें।
- फिर Permanently delete my account बटन पर क्लिक कर दें।
चैट हिस्ट्री और स्पेसिफिक कन्वर्जेशन को ऐसे करें डिलीट
अगर आप अपना अकाउंट डिलीट नहीं करना चाहते हैं तो चैट हिस्ट्री या एक कन्वर्जेशन को भी डिलीट कर सकते हैं। ऐसा करना बहुत आसान है।
पूरी चैट हिस्ट्री डिलीट करने का तरीका
इसके लिए वेब ब्राउजर पर ChatGPT ओपन करें। फिर स्क्रीन पर नीचे आ रहे username पर क्लिक करें। अब Clear Conversations बटन पर क्लिक कर दें।
एक चैट को ऐसे करें डिलीट
यदि आप कोई स्पेसिफिक चैट डिलीट करना चाहते हैं तो लेफ्ट पैनल में से उस पर क्लिक करें। अब आपको एक डस्टबिन की तरह दिखने वाला आइकन मिलेगा। इस पर क्लिक करें और rick बटन दबाएं। अब चैटGPT उस बाततीत को डिलीट कर देगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें भी चैट एक्सपोर्ट करने का ऑप्शन मिलता है। data controls के तहत ही चैट एक्पोर्ट करने का ऑप्शन दिया गया है। यहां से चैट को एक्पोर्ट किया जा सकेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।