Paytm FASTag को ऐसे करें डीएक्टिवेट, जानें पोर्ट करने का आसान तरीका

Paytm FASTag अकाउंट को डीएक्टिवेट करना बहुत ही आसानी है। अगर आप डीएक्टिवेट नहीं करना चाहते है तो इसे पोर्ट या फिर ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 14, 2024, 12:22 PM (IST)

हाइलाइट

  • Paytm FASTag अकाउंट को डीएक्टिवेट कर सकते हैं।
  • इसे पोर्च या फिर ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
  • Paytm FASTag को डीएक्टिवेट कराने के लिए ऐप के सपोर्ट सेक्शन में जाना होगा।

Paytm FASTag: अगर आप Paytm के द्वारा जारी किया गया FASTag यूज करते हैं, जो पेटीएम अकाउंट से लिंक है तो बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पेटीएम की फास्टैग समेत सभी सर्विस प्रभावित होंगी। Paytm Payments Bank Limited को अप्रूव्ड फास्टैग सप्लायर की लिस्ट से हटा दिया गया है। इसके अलावा, भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (IHMCL) यूजर्स को अप्रूव्ड लिस्ट वाले बैंकों पर 15 मार्च, 2024 तक स्विच करने की सलाह दे रही है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि आप अपने Paytm fastag अकाउंट को डीएक्टिव कैसे करें तो परेशान न हों। यहां इसका पूरा तरीका बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: अब इंटरनेशनल नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NRI यूजर्स के लिए Paytm का बड़ा अपडेट

Paytm FASTag अकाउंट को ऐसे करें डीएक्टिवेट

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने डिवाइस में Paytm ऐप ओपन करना होगा।
  • उसके बाद स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
  • स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं। यहां आपको Help and Support का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • फिर Banking Services & Payments सेक्शन में जाएं। इसके बाद Fastag सिलेक्ट करें।
  • यहां आपको Chat with us के नाम से एक सपोर्ट सेक्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके चैट करें।
  • कस्टमर केयर से कनेक्ट होने के बाद उनसे आपका Fastag डीएक्टिवेट करने के लिए बोलिए।
  • ऐसा करते ही वह आपसे अकाउंट की कुछ जानकारी मांगेगे।
  • उनके द्नारा दिए जा रहे दिशा-निर्देश फॉलो करें। ऐसा करके डीएक्टिवेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
  • कन्फर्मेशन के लिए आपके पास एक नोटिफिकेशन या ईमेल आएगा।

पोर्ट कराने का तरीका

अगर आप अपने Paytm FASTag को डीएक्टिवेट नहीं करना चाहते हैं तो उसे पोर्ट करा सकते हैं। इसका प्रोसेस भी बहुत आसान है। और पढें: Bharat Taxi में Paytm से झटपट UPI पेमेंट शुरू, Uber-Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर

Paytm से अपने FASTag को पोर्ट या ट्रांसफर कराने के लिए आपको उस बैंक के कस्टमर केयर को फोन करना होगा, जिसमें पोर्ट कराना चाहते हैं। उन्हें बताएं कि आप अपने FASTag को ट्रांसफर कराना चाहते हैं। उनके द्नावा मांगी जा रहीं सभी डिटेल बताएं। इसके बाद FASTag ट्रांसफर हो जाएगा। और पढें: Google ने Pixel फोन के लिए पेश किया खास AI फीचर, अब स्कैम कॉल्स का तुरंत चलेगा पता

इस तरह आप आसानी से पेटीएम फास्टैग को डीएक्टिवेट करने के अलावा उसे पोर्ट या ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।