WhatsApp पर झटपट भेजना है फ्रेंड को मैसेज, करें छोटा-सा काम, नहीं खोलना पड़ेगा ऐप

WhatsApp में शॉर्टकट फीचर मौजूद है। इसकी मदद से आप बिना ऐप ओपन किए अपने दोस्त को मैसेज भेज सकते हैं। इसका तरीका जानने के लिए नीचे आर्टिकल में जाएं।

Published By: ajay verma | Published: Jul 11, 2024, 03:34 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पॉपुलर चैटिंग ऐप है
  • इसमें शॉर्टकट फीचर मौजूद है
  • इसकी मदद से बिना ऐप खोले किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं

WhatsApp भारत में इस्तेमाल किए जाने वाला मोबाइल ऐप है। लाखों लोग एक-दूसरे से बात करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं। इस पर मैसेज भेजने से लेकर ऑडियो और वीडियो कॉल तक करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, मैसेजिंग ऐप में एक ऐसा फीचर भी है, जो बिना ऐप खोले दोस्त से बात करने की सुविधा देता है। इससे यूजर्स को ऐप खोलकर चैट लिस्ट में स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। और पढें: पब्लिक प्लेस में नहीं सुनना चाहते WhatsApp का वॉइस मैसेज, टेक्स्ट में बदलकर ऐसे पढ़ें

WhatsApp Shortcut

व्हाट्सएप शॉर्टकट बनाने का तरीका बताने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शॉर्टकट फंक्शन एंड्रॉइड (Android) प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इसके माध्यम से यूजर्स किसी भी कॉन्टैक्ट की चैट का शॉर्टकट बनाकर चैटिंग कर सकते हैं, वो भी बिना ऐप ओपन किए। अगर आप व्हाट्सएप शॉर्टकट बनाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें... और पढें: WhatsApp यूजर्स ध्यान दें, ये एक सेटिंग ऑफ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत ऐसे करें ऑन

1. अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करें। और पढें: WhatsApp की ये 7 आदतें चुपचाप भर देती हैं फोन की Storage

2. उस चैट पर जाएं, जिसका आप शॉर्टकट बनाना चाहते हैं।

3. चैट पर लॉन्ग प्रेस करें।

4. इसके बाद राइट कॉर्नर में बने थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करें।

5. यहां आपको 'Add Chat Shortcut' विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

6. अब व्हाट्सएप खुद ब खुद उस चैट का शॉर्टकट बनाकर होम स्क्रीन पर सेव कर देगा, जिससे आप बिना ऐप ओपन किए सीधा उस चैट में जाकर मैसेज भेज पाएंगे।

नोट : यह शॉर्टकट फंक्शन एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आईफोन पर चैट का शॉर्टकट नहीं बनाया जा सकता है।

हाल ही में लॉन्च किया नया फीचर

आखिर में बताते चलें कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने हाल ही में Context Cards नाम का फीचर रिलीज किया था। इस फीचर के आने से यूजर्स को उन ग्रुप की जानकारी मिलेगी, जिनमें उन्हें अचानक से जोड़ा गया था। इससे यह पता चल जाएगा कि ग्रुप फ्रॉड है या नहीं। इससे प्लेटफॉर्म को नई सुरक्षा लेयर मिलेगी।

कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को बताएगा किसने उनको ग्रुप का इनवाइट भेजा है। वह उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में है या नहीं। इसके अलावा, यह भी जानकारी मिलेगी कि कब इनवाइट को क्रिएट किया गया था।

इस फीचर को लॉन्च कर दिया गया है। यह फीचर अभी कुछ यूजर्स को मिला है। आने वाले दिनों में इसका सपोर्ट सभी यूजर्स को अपडेट के जरिए दिया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।