YouTube पर बनानी पसंदीदा वीडियो की Playlist, अपनाएं आसान प्रोसेस
How to create playlist in YouTube: YouTube पर हजारों वीडियो उपलब्ध हैं। इस ऐप पर वीडियो की प्लेलिस्ट बनाने की सुविधा मिलती है। हम नीचे यूट्यूब पर प्लेलिस्ट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपनी पसंदीदा वीडियो देख पाएंगे।
Published By: ajay verma | Published: Feb 22, 2024, 02:40 PM (IST) | Edited: Feb 22, 2024, 07:18 PM (IST)
हाइलाइट
- YouTube पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है
- इस पर लाखों वीडियो मौजूद हैं
- यूट्यूब पर पसंदीदा वीडियो की प्लेलिस्ट बनाई जा सकती है
How to create playlist in YouTube: YouTube दुनियाभर के यूजर्स के लिए मनोरंजन का एक जरिया बन गया है। इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो सेव करने की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही यूट्यूब पर अपनी पसंदीदा वीडियो की प्लेलिस्ट भी बनाई जा सकती है। यदि आप भी यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं और अपनी पसंद की वीडियो की Playlist बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित होगी। हम आपको यहां यूट्यूब पर प्लेलिस्ट बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...
YouTube पर कैसे बनाएं Playlist ?
1. अपने स्मार्टफोन पर यूट्यूब ऐप ओपन करें।
2. बॉटम राइट कॉर्नर में बने 'You' सेक्शन पर क्लिक करें।
3. प्लेलिस्ट सेक्शन पर जाकर न्यू प्लेलिस्ट पर क्लिक करें।
4. यहां आपको हाल ही में देखी गई वीडियो दिखाई देंगी। इनमें से चाहें तो आप किसी वीडियो को ऐड कर सकते हैं या फिर नई वीडियो ऐड करके नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
5. अब प्लेलिस्ट को नाम देकर आगे बढ़ें।
6. क्रिएट बटन पर क्लिक करें।
7. इस तरह यूट्यूब पर प्लेलिस्ट बन जाएगी।
YouTube की प्लेलिस्ट से कैसे हटाएं वीडियो ?
1. यूट्यूब की प्लेलिस्ट ओपन करें।
2. उस वीडियो पर प्रेस करें, जिसे आप रिमूव करना चाहते हैं।
3. रिमूव फ्रॉम प्लेलिस्ट ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. इस तरह वीडियो प्लेलिस्ट से हट जाएगी।
नोट :- अगर आप अपनी प्लेलिस्ट में नई वीडियो जोड़ना चाहते हैं, तो आप ऊपर बताया गया प्रोसेस अपनाएं।
पिछले साल लॉन्च किया गया खास ऐप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब (YouTube) ने पिछले वर्ष सितंबर में अपने यूजर्स के लिए क्रिएट नाम का ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप्लिकेशन के जरिए क्रिएटर्स अपनी वीडियो को एडिट कर सकते हैं। इसके लिए क्रिएटर्स को थर्ड पार्टी ऐप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
क्रिएट ऐप के अलावा For You सेक्शन को भी रोलआउट किया गया था। इस फीचर के इस्तेमाल से क्रिएटर्स यह तय कर पाएंगे कि वह अपने व्यूअर्स को क्या दिखाना चाहते हैं। यह फीचर क्रिएटर्स के बहुत काम आएगा और यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।