क्या आपका अकाउंट हैक हो गया है? 1 मिनट में पता लगाएं इन फ्री टूल्स से!

आजकल हम सब मोबाइल और कंप्यूटर से बहुत से काम ऑनलाइन करते हैं, जैसे शॉपिंग करना, दोस्तों से बात करना या बैंक का काम निपटाना। लेकिन कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि कोई हमारा अकाउंट हैक कर चुका है। लेकिन कुछ आसान और फ्री टूल्स की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आपका अकाउंट सुरक्षित है या नहीं। आइए जानते हैं ऐसे टूल्स के बारे में।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 04, 2025, 01:28 PM (IST)

और पढें: Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा, ये मैलवेयर चुपचाप कर सकता है आपके फोन पर पूरा कंट्रोल, जानें क्या करें

आज के डिजिटल जमाने में ज्यादातर काम ऑनलाइन होते हैं, लेकिन इसके साथ ही साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा है। बहुत से लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि उनका पासवर्ड या अकाउंट किसी हैकर के हाथ लग चुका है। साइबर फ्रॉड करने वाले हर दिन नए तरीके खोजते हैं, जिससे आम यूजर्स को नुकसान होता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने ईमेल, सोशल मीडिया और बैंकिंग अकाउंट्स की सुरक्षा को गंभीरता से लें। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और मुफ्त टूल्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप तुरंत जान सकते हैं कि आपका अकाउंट कहीं हैक तो नहीं हो गया। और पढें: साइबर फ्रॉड से बचना अब आसान, ऐसे पहचानें फर्जी नंबर और लिंक

Google के दो खास टूल्स

अगर आप गूगल का इस्तेमाल करते हैं, तो "Google Password Checkup" एक बहुत ही काम का टूल है। यह आपको बताएगा कि आपने जो पासवर्ड सेव किए हैं, क्या वे कमजोर हैं या पहले कभी लीक हो चुके हैं। ये टूल बैकग्राउंड में चुपचाप चलता है और जैसे ही कोई खतरा महसूस होता है, आपको तुरंत अलर्ट करता है। इसके अलावा "Google One Dark Web Report" टूल आपके ईमेल, मोबाइल नंबर या पासवर्ड को डार्क वेब पर खोजता है और बताता है कि कहीं आपकी जानकारी वहां तो नहीं बिक रही। हालांकि इसके लिए Google One का सब्सक्रिप्शन चाहिए, लेकिन इसका ट्रायल वर्जन भी उपलब्ध है। और पढें: 'I'm Not a Robot' पर क्लिक करना पड़ सकता है महंगा, आजकल ज्यादातर लोगों के साथ हो रहा ये फ्रोड

Apple यूजर्स के लिए समाधान

अगर आप iPhone या Mac यूजर हैं, तो आपके लिए "Apple iCloud Keychain Password Monitoring" टूल बहुत फायदेमंद है। यह फीचर आपके सेव किए गए पासवर्ड्स पर नजर रखता है और अगर कोई पासवर्ड लीक हुआ है या कमजोर है, तो आपको तुरंत बता देता है। यह सिस्टम iOS और macOS दोनों पर काम करता है और साथ ही मजबूत पासवर्ड का सुझाव भी देता है। इसका इस्तेमाल करने से आप अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को और पुख्ता बना सकते हैं।

खुद को कैसे सुरक्षित रखें

सिर्फ टूल्स का इस्तेमाल काफी नहीं है, बल्कि आपको अपनी तरफ से भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। सबसे जरूरी है कि हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड बनाएं, जो कम से कम 12 अक्षरों का हो। साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को जरूर ऑन करें, जिससे आपके अकाउंट में किसी बाहरी व्यक्ति का घुसना मुश्किल हो जाए। समय-समय पर अपने लॉगिन हिस्ट्री और जुड़े हुए डिवाइसों की जांच करते रहें। अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे, तो तुरंत पासवर्ड बदलें और अकाउंट को सुरक्षित करें। इसके अलावा अपना रिकवरी ईमेल और मोबाइल नंबर अपडेट रखें, ताकि अगर जरूरत पड़े तो आसानी से अकाउंट रिकवर किया जा सके।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।