घर में लगा WIFI हो गया है स्लो, स्पीड बढ़ाने के लिए अभी फॉलो करें सिंपल Tips

WIFI Tips and Tricks: आपके घर में लगा वाई-फाई स्लो हो गया है और आप सुपरफास्ट डेटा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां वाई-फाई स्पीड बढ़ाने का टिप्स बताए गए हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jul 29, 2025, 01:01 PM (IST)

WIFI Tips and Tricks: आज के दौरान इंटरनेट की बढ़ती यूसेज के कारण वाई-फाई की डिमांड भी बढ़ गई है। ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो, घर से ऑफिस का काम करना हो या फिर मूवी देखनी या गेम खेलना हो, इन सभी कार्यों के लिए वाई-फाई का उपयोग किया जाता है। हालांकि, मुसीबत तब खड़ी होती है, जब नेटवर्क कम होने की वजह से वाई-फाई की स्पीड स्लो हो जाए। ऐसे में हमारे सारे काम बीच में रुक जाते हैं। यदि आपके घर में लगा वाई-फाई सही काम नहीं कर रहा है, तो हम आपको यहां कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप वाई-फाई की स्पीड को बढ़ा सकेंगे। और पढें: WiFi बार-बार कर रहा है परेशान, स्पीड अचानक हो जाती है स्लो? ये छोटी सी ट्रिक आएगी काम

सही जगह

कई बार लोग राउटर को दिवार की आड़ या किसी कोने में रख देते हैं। इससे डिवाइस सिग्नल नहीं पकड़ पाता है और स्पीड स्लो हो जाती है। ऐसी जगहों पर रखने की बजाय राउटर को खुले में रखें। इससे गैजेट को नेटवर्क मिलता रहेगा और स्पीड बरकरार रहेगी। और पढें: Airtel ने लॉन्च की नई सर्विस, अब Mobile, WiFi और DTH का आएगा सिर्फ एक बिल, जानें कैसे

कनेक्शन

ब्लूटूथ स्पीकर और अन्य वायरलेस गैजेट से निकलने वाली तरंगे कई बार वाई-फाई के नेटवर्क पर प्रभावित कर देती हैं, जिससे स्पीड स्लो हो जाती है। अपने राउटर को इस तरह के डिवाइस से दूर रखें। इससे वाई-फाई बेहतर काम करेगा। और पढें: Jio-Airtel: 1000 से कम के सबसे बेस्ट वाई-फाई प्लान, 100Mbps की स्पीड के साथ 22 से ज्यादा OTT ऐप मिलेंगे Free

डिवाइस

एक से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट होने के कारण वाई-फाई की स्पीड कम हो जाती है। स्पीड बढ़ाने के लिए उन डिवाइस को डिस्कनेक्ट करें, जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ऐसा करने से प्राइमरी डिवाइस को पूरा नेटवर्क मिलेगा और स्पीड में भी सुधार होगा।

अपग्रेड करें राउटर

अगर आपका राउटर 3 से 4 साल पुराना हो गया है, तो इस वजह से भी वाई-फाई स्पीड प्रभावित होती है। इसलिए आप डुअल-बैंड या ट्रिपल बैंड राउटर को घर में लगाएं, जो वाई-फाई 6 व 6ई को सपोर्ट करे। इससे वाई-फाई की कनेक्टिविटी बनी रहेगी और स्पीड भी अच्छी मिलेगी।

अपडेट

अपने वाई-फाई के फर्मवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहें। इससे वाई-फाई स्पीड में ही नहीं सिक्योरिटी लेयर में भी सुधार होगा। इससे आप हाई-स्पीड इंटरनेट यूज कर पाएंगे और आपकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।