Har Ghar Tiranga 2024 Certificate: तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी करें पोस्ट, सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका

Har Ghar Tiranga 2024 Certificate अभियान के तहत लोग अपनी तिरंगे वाली सेल्फी जमकर पोस्ट कर रहे हैं। यहां जानें कैसे लें इस अभियान में हिस्सा और पाएं सर्टिफिकेट।

Published By: Manisha | Published: Aug 12, 2024, 02:29 PM (IST) | Edited: Aug 13, 2024, 03:46 PM (IST)

हाइलाइट

  • Har Ghar Tiranga 2024 अभियान शुरू
  • 15 अगस्त से पहले तिरंगे के साथ पोस्ट करें अपनी सेल्फी
  • सरकार देग सर्टिफिकेट

Har Ghar Tiranga 2024 Certificate: पिछले साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस आने से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत देशवासियों को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इतना ही नहीं सरकार ने इस अभियान को समर्पित एक वेबसाइट भी लाइव की है, जहां देश का हर नागरिक अपनी सेल्फी तिरंगे के साथ पोस्ट कर सकता है। इस तस्वीर को वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा, जिसके बाद आपकी तिरंगे के साथ सेल्फी पूरा देश देख सकेंगे। अगर आप भी हर साल इस अभियान में हिस्सा लेते हैं और अपने घर तिरंगा लहराते हैं, तो आप भी अपनी सेल्फी इस साइट पर पोस्ट कर सकते हैं। और पढें: 79th Independence Day: Har Ghar Tiranga अभियान शुरू, ऐसे अपलोड करें तिरंगे के साथ फोटो और पाएं सर्टिफिकेट

सिर्फ वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करना ही नहीं बल्कि इस अभियान के तहत तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने वाले शख्य को सरकार सर्टिफिकेट से भी सम्मानित करती है। Har Ghar Tiranga अभियान के तहत हिस्सा लेने पर आपको खास सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। यहां जानें, अभियान में कैसे लें हिस्सा.. कैसे करें सेल्फी पोस्ट और कैसे करें सर्टिफिकेट डाउनलोड। और पढें: Har Ghar Tiranga 2023 साइट पर फीचर होगी आपकी तिरंगे वाली सेल्फी, यूं करें पोस्ट

Har Ghar Tiranga 2024 Certificate अभियान में कैसे लें हिस्सा?

1. हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले https://harghartiranga.com वेबसाइट पर जाएं।

2. इसके बाद Upload Selfie पर क्लिक करें।

3. अब अपना नाम, फोन नंबर और राज्य की डिटेल्स डालें।

4. इसके बाद फाइनली आप साइट पर अपनी तिरंगे वाली सेल्फी अपलोड कर सकेंगे।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कैसे करें डाउनलोड?

Har Ghar Tiranga सर्टिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले सेल्फी अपलोड करनी होगी। इसके बाद आपको “Generate Certificate” का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर जाकर आप सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें, अब-तक इस अभियान के तगत 865970 टोटल मीडिया फाइल्स अपलोड हो चुकी है। वहीं, तिरंगे वाली सेल्फी की बात करें, तो इसकी संख्या 803398 है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।