79th Independence Day: Har Ghar Tiranga अभियान शुरू, ऐसे अपलोड करें तिरंगे के साथ फोटो और पाएं सर्टिफिकेट

79th Independence Day: 15 अगस्त से पहले Har Ghar Tiranga अभियान शुरू हो चुका है। यहां जानें इस अभियान में कैसे लें हिस्सा और पाएं सर्टिफिकेट।

Published By: Manisha | Published: Aug 13, 2025, 05:06 PM (IST)

79th Independence Day: 15 अगस्त को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में 'Har Ghar Tiranga' अभियान शुरू हो चुका है। इस अभियान के तहत सभी देशवासी अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाते हैं और उसकी तस्वीर लेकर उसे Har Ghar Tiranga की वेबसाइट पर अपलोड करते हैं। इस अभियान में हिस्सा लेने पर नागरियों को सर्टिफिकेट भी प्रोवाइड किया जाता है। अगर आप इस साल इस अभियान में हिस्सा लेकर अपनी देशभक्ति जग-जाहीर करना चाहते हैं, तो यहां जान लें अभियान में हिस्सा कैसे लें और सर्टिफिकेट कैसे पाएं। और पढें: Independence Day 2025: Netflix से लेकर ZEE5 तक, देशभक्ति के रंग में रंगेगा OTT, आ रहा ये सब नया

हर साल की तरह इस साल भी Har Ghar Tiranga 2025 अभियान अगस्त महीने की शुरुआत से शुरू हो चुका है। अब-तक 1,10,32,144 लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर इस पोर्टल पर अपलोड कर दी है। इन तस्वीरों को आप पोर्टल पर देख सकते हैं। साथ ही अपनी फोटो कैसे अपलोड करनी है, उसकी जानकारी भी आपको इस पोर्टल पर मिल जाएगी। और पढें: Flipkart Independence Day Sale 2025: 13 से 17 अगस्त तक हर चीज पर भारी डिस्काउंट

How to upload Photo with Flag on Har Ghar Tiranga campaign

1. सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना होगा। और पढें: लाल किले की प्राचीर से बोले PM Modi- 6G मिशन पर तैयारी शुरू

2. इसके बाद अपना नाम, फोन नंबर और राज्य का नाम जैसी डिटेल्स भरें।

3. अब अपने घर पर तिरंगा लगाएं और फिर तिरंगे के साथ तस्वीर लें।

4. इसके बाद तस्वीर को harghartiranga.com साइट पर जाकर अपलोड करने के लिए Upload a Selfie पर क्लिक करें।

5. जैसे ही आप तस्वीर अपलोड करेंगे, वैसे ही आपके नाम का एक सर्टिफिकेट सामने डिस्प्ले होने लगेगा। इस सर्टिफिकेट को आप डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

कब-तक चलेगा Har Ghar Tiranga अभियान

Har Ghar Tiranga अभियान अगस्त की शुरुआत में शुरू हो चुका है, जो कि 15 अगस्त तक चलेगा। 15 अगस्त के दिन यह तस्वीरें आपको इस साइट पर दिखाई देंगी।

Har Ghar Tiranga अभियान कब शुरू हुआ था

Har Ghar Tiranga अभियान साल 2022 में शुरू किया गया था, जिसे आजादी का अमृत महोत्सव’ नाम दिया था। उसके बाद से ही हर साल देशभर के नागरिक इस अभियान में हिस्सा लेते हुए अपनी देशभक्ति जाहीर करते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।