Gaganyaan Mission Test Flight: गगनयान मिशन का पहला ट्रायल, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीम?
Gaganyaan Mission Test Flight: ISRO गगनयान मिशन का पहला ट्रायल करने जा रहा है। इस ट्रायल के दौरान मिशन की तैयारियों की बेहतर तरीके से जांच की जा सकेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन इस टेस्ट फ्लाइट की उड़ान देख सकते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Oct 20, 2023, 03:55 PM (IST)
हाइलाइट
- Gaganyaan भारत का महत्वकांक्षी स्पेस मिशन है।
- कल गगनयान से जुड़ी टेस्ट फ्लाइट पहली उड़ान भरने वाला है।
- इस टेस्ट फ्लाइट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।
Gaganyaan Mission Test Flight: गगनयान भारत का महत्वकांक्षी ह्यूमन स्पेस मिशन है। ISRO कल, यानी 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। यह देश के लिए गौरवशाली पल होगा। आप घर बैठे इस ऐतिहासिक पल को लाइव देख सकते हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि आप गगनयान की टेस्ट फ्लाइट की उड़ान को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
Gaganyaan Mission Test Flight Live Streaming
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो (ISRO) ने ट्वीट कर बताया कि गगनयान के लिए मानवरहित परीक्षण की टेस्ट फ्लाइट 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष क्रेंद से उड़ान भरेगी। इस टेस्ट फ्लाइट को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट, फेसबुक पेज और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, आप डीडी नेशनल चैनल पर भी इस उड़ान की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
गगनयान का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी से इंसान को स्पेस में भेजना है। इस मिशन को साल 2025 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। वहीं, 21 अक्टूबर को टेस्ट उड़ान के दौरान नेविगेशन सिस्टम, पावर सप्लाई से लेकर रॉकेट में गड़बड़ी होने के दौरान एस्ट्रोनॉट को पृथ्वी पर सुरक्षित लाने वाले सिस्टम तक की जांच की जाएगी।
इससे फायदा यह होगा कि सभी खामियों को पहले ही ठीक कर लिया जा सकेगा, जिससे असल उड़ान में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इससे मिशन के सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस मिशन का ऐलान साल 2018 में किया गया था।
पिछले महीने लॉन्च हुआ Aditya L1
इसरो ने सितंबर की शुरुआत में सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य L-1 को सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया था। यह भारत का पहला सूर्य मिशन है। इस यान को लाग्रेंज प्वाइंट तक पहुंचने में 4 महीने का वक्त लगेगा। अपनी मंजिल पर पहुंचने के बाद यह सूरज की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। इस मिशन में कुल 378 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह खर्च चंद्रयान की कॉस्ट से काफी कम है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।