Bakrid 2024: WhatsApp पर स्पेशल Gif और स्टिकर भेजकर दोस्तों-रिश्तेदारों को कहें ईद मुबारक

Bakrid 2024: ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद के त्यौहार पर WhatsApp के जरिए Stickers, Gifs भेजकर अलग अंदाज में ईद मुबारक कहा जा सकता है। इसे भेजने का प्रोसेस बहुत आसान है। चलिए नीचे जानते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jun 17, 2024, 10:44 AM (IST)

हाइलाइट

  • आज ईद-उल-अज़हा का त्यौहार मनाया जा रहा है
  • इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है
  • यूजर्स WhatsApp GIF और स्टीकर भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं

Bakrid 2024: आज भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में ईद उल-अज़हा (Eid al-Adha 2024) का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। यह बलिदान का पर्व है। इस खास दिन सभी अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपने परिजन से दूर हैं। ऐसे में वह व्हाट्सएप (WhatsApp) का सहारा लेकर जीआईएफ और स्टिकर के माध्यम से ईद मुबारक विश करते हैं। अगर आप इन लोगों में से एक हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां व्हाट्सएप पर Gif व स्टिकर भेजने का तरीका विस्तार से बताएंगे। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए खास लॉन्च हुआ XChat, मिलेंगे ये फीचर्स और ऐसे करें यूज

Bakrid 2024: How to send Eid-Ul-Adha GIFs on WhatsApp

1. अपने Android या फिर iPhone में व्हाट्सएप ओपन करें। और पढें: WhatsApp से अब कर सकेंगे Mobile Recharge, आ गया नया काम का फीचर, ऐसे करें यूज

2. उस चैट को ओपन करें, जिसे आप ईद मुबारक विश करना चाहते हैं। और पढें: WhatsApp में जल्द ब्लॉक किए जा सकेंगे बिजनेस मैसेज, आ रहा नया फीचर

3. नीचे स्टिकर बटन पर क्लिक करके GIF आइकन पर क्लिक करें।

4. सर्च बार में Eid-Ul-Adha टाइप करें।

5. अब यहां आपको बकरीद से जुड़े GIF दिखने लगेंगे।

6. उन जीआईएफ में से अपनी पसंद के किसी एक को चुनकर भेज दें।

Bakrid 2024: How to send Eid-Ul-Adha stickers on WhatsApp

1. अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप खोलें।

2. जिसे आप ईद से जुड़ा स्टिकर भेजना चाहते हैं, उसकी चैट ओपन करें।

3. स्टिकर सेक्शन में जाने के बाद + बटन पर क्लिक करें।

4. नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।

5. 'Discover Sticker apps' पर टैप करें।

6. अपकी स्क्रीन पर गूगल प्ले स्टोर ओपन हो जाएगा।

7. यहां आप ईद से जुड़े स्टिकर को सर्च करके डाउनलोड करें।

8. उस स्टिकर पैक को ओपन करें।

9. इतना करने के बाद अपनी पसंद का स्टिकर चुनकर भेज दें।

खुद का स्टिकर बनाकर कैसे भेजें

आपको बता दें कि व्हाट्सएप बने बनाए स्टिकर के अलावा खुद स्टीकर जनरेट करने की सुविधा देता है। यदि आप खुद स्टिकर बनाकर भेजना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें :-

1. अपने कंप्यूटर या फिर लैपटॉप में व्हाट्सएप ओपन करें।

2. उस चैट को खोलें, जिसे आप ईद की मुबारकबाद देना चाहते हैं।

3. + आइकन पर क्लिक करें।

4. यहां आपको न्यू स्टिकर का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें।

5. इमेज को चुनें, जिसका आप स्टिकर बनाना चाहते हैं।

6. इसके बाद अपनी इमेज को अपनी पसंद के अनुसार कस्टामाइज करके सेव करें।

7. अब उस कस्टामाइज स्टिकर को भेज दें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।