Aadhaar Mitra भारत में लॉन्च, ये क्या है और कैसे करें इस्तेमाल?

Aadhaar बनाने वाली सरकारी संस्था UIDAI ने एक नई सेवा को लॉन्च किया है, जिसका नाम Aadhaar Mitra है। यह एक AI Chatbot है और यह लोगों को आधार संबंधित समस्या को दूर करने में मदद करता है।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 15, 2023, 09:57 AM (IST)

हाइलाइट

  • UIDAI ने AI बेस्ड chatbot Aadhaar Mitra को लॉन्च किया है।
  • यह चैटबॉट भारतीय लोगों की आधार संबंधित समस्या को दूर करेगा।
  • Aadhaar Mitra सिर्फ UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा।

Aadhaar Card बनाने वाली सरकारी संस्था UIDAI ने भारतीय लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए एक एडवांस तरीका खोज निकाला है। दरअसल, UIDAI ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर एक AI Based Chatbot की शुरुआत की है। इस चैटबोट का नाम Aadhaar Mitra है और यह लोगों की आधार कार्ड संबंधित समस्याओं को सुनेगा और उनका जवाब देगा। इस चैटबॉट से यूजर्स नए आधार कार्ड को कैसे और कहां बनवाएं से लेकर Aadhaar PVC का स्टेटस चेक कर सकते हैं। और पढें: Aadhaar Card कब और कहां हुआ यूज घर बैठे ऐसे करें तुरंत चेक, UIDAI ने दी खास सुविधा

UIDAI ने Aadhaar Mitra की जानकारी ट्विटर पर ट्वीट करके शेयर की है। साथ ही ट्वीट में कहा कि UIDAI इंट्रैक्शन के लिए New AI/ML based chat सपोर्ट लाया है। अब भारतीय नागरिक इसकी मदद से Aadhaar PVC, , register और track grievances जैसे काम कर सकते हैं। और पढें: Aadhaar card अपडेट के नियम बदल गए, नाम-पता बदलने के लिए अब नहीं होगी टेंशन

UIDAI ने किया ये ट्वीट

Aadhaar Mitra का कैसे करें इस्तेमाल

Aadhaar Mitra का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले uidai.gov.in/en/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद राइट साइड में नीचे की तरफ एक आधार मित्र का पॉपअप नजर आएगा, उस पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक पॉपअप विंडो ओपेन होगी, उसमें चैट करने का ऑप्शन आएगा। और पढें: आधार कार्ड असली है या नकली? ऐसे करें 2 मिनट में पहचान

Aadhaar Mitra में है हिंदी व अंग्रेजी का सपोर्ट

Aadhaar Mitra से चैट हिंदी और अंग्रेजी में की जा सकती है। इसका ऑप्शन चैट के अंदर मौजूद है, यूजर्स आसानी से भाषा को बदल सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि हिंदी में पूंछे गए सवाल का जवाब भी यह हिंदी में देता है। भाषा बदलने का ऑप्शन लेफ्ट साइड में नजर आने वाले हिंदी या इंग्लिश ऑप्शन पर क्लिक करके किया जा सकता है।

बताते चलें कि आधार कार्ड को लेकर भारतीय नागरिकों के कई सवाल होते हैं और उसके लिए वह ऑफिशियल वेबसाइट्स से लेकर नजदीकी आधार कार्ड सेंटर तक जाते हैं। इसके अलावा वह Youtube पर मौजूद वीडियो आदि का भी सहारा लेते हैं। लेकिन नागरिक आधार मित्र से अपना सवाल पूछ सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।