Aadhaar Card की इन गलतियों से ब्लॉक हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, अभी करें ठीक

Aadhaar Card में गलत नाम, फोन नंबर या फिर डेट ऑफ बर्थ के कारण आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपका बैंक अकाउंट भी फ्रीज हो सकता है। इन्हें सुधारने का तरीका नीचे बताया गया है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 03, 2026, 02:02 PM (IST)

Aadhaar Card मुख्य दस्तावेज में से एक है। इस कार्ड के जरिए अपनी पहचान प्रमाणित की जा सकती है। इसका उपयोग सरकारी योजनाओं को लाभ लेने से लेकर बैंक अकाउंट खुलवाने तक के लिए किया जाता है। यदि आधार में नाम या एड्रेस जैसी अहम जानकारी गलत हो, तो बैंक सुरक्षा को ध्यान में रखकर अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है। इन गलतियों की वजह से बैंक की सेवाओं जैसे ऑनलाइन पेमेंट, ट्रांसफर आदि को इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है। और पढें: Aadhaar card अपडेट के नियम बदल गए, नाम-पता बदलने के लिए अब नहीं होगी टेंशन

हम आपको इस गाइड में आधार में हुई चुनिंदा गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें समय रहते ठीक नहीं किया गया, तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए नीचे जानते हैं विस्तार से... और पढें: आधार कार्ड असली है या नकली? ऐसे करें 2 मिनट में पहचान

पहली गलती : नाम

अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर लोगों का नाम आधार में गलत होता है। इस वजह से बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने और वेरिफाई करने में बहुत दिक्कत आती है। इसके अलावा, बैंक अकाउंट भी ब्लॉक हो सकता है। अगर आपका नाम आधार में गलत है और बैंक अकाउंट के नाम से मेल नहीं खा रहा है, तो इसे जल्दी अपडेट करा लें। इससे आप बैंकिंग सेवा का उपयोग बिना रुकावट के कर पाएंगे। और पढें: ऐसे चेक करें आपका आधार कार्ड कब-कहां हुआ यूज, 90% लोग नहीं जानते ये आसान तरीका!

दूसरी गलती : डेट ऑफ बर्थ

आपके आधार कार्ड में आपकी जन्म की तारीख गलत दर्ज है, तो आपको KYC कराने में दिक्कत आ सकती है और बैंक अकाउंट भी नहीं खुलेगा। यही कारण है कि लोगों को सभी डॉक्यूमेंट्स एक जैसी जानकारी दर्ज करने की सलाह दी जाती है। इससे फायदा यह होगा कि आप सभी सेवाओं को इस्तेमाल कर पाएंगे।

तीसरी गलती : फोन नंबर

मोबाइल नंबर ऐसी जानकारी है, जिसका सही होना बहुत जरूरी है। इस नंबर के माध्यम से ही खुद को वेरिफाई किया जा सकता है। यदि फोन नंबर गलत हो, तो ओटीपी नहीं आएगा और ऑनलाइन कार्यों को करने में अच्छी खासी परेशानी आएगी। इसके साथ बैंकिंग सेवाएं भी बाधित हो जाएंगी। अगर आप इन सभी परेशानियों का सामना नहीं करना चाहते हैं, फोन नंबर को तुरंत अपडेट करके ठीक करें।

कैसे करें ठीक ?

अब सवाल उठता है कि आधार की गलतियों को कैसे सुधारा जाएं, तो इसका जवाब आपको यहां मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार में गलत जानकारी को ठीक करना बहुत मुश्किल नहीं है। इन गलतियों को सुधारने के लिए आप ऑनलाइन चैनल का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा, आप अपने घर से नजदीक किसी भी आधार सेंटर में जाकर नाम या नंबर जैसी जानकारी ठीक करवा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।