Android और iPhone की स्टोरेज हो गई फुल, न हो परेशान, ऐसे करें खाली

Android और iPhone की स्टोरेज फुल होने से परेशान हो गए हैं, तो यह खबर आपको राहत दिलाने वाली है। यहां काम के तरीके बताए गए हैं, जिससे स्टोरेज खाली हो जाएगी और इसके लिए आपको पसंदीदा फोटो व वीडियो डिलीट भी नहीं करनी पड़ेगी।

Published By: ajay verma | Published: Jan 29, 2026, 12:21 PM (IST)

Android और iPhone की स्टोरेज फुल होना आम समस्या है, जिसका सामना आए दिन लोगों को करना पड़ता है। इससे फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को स्टोर करने में दिक्कत आती है। इसे खाली करने के लिए कई बार अपनी पसंदीदा फोटो और वीडियो को डिलीट करना पड़ता है। हालांकि, कई ऐसे तरीके हैं, जिससे एंड्रॉइड या आईफोन की स्टोरेज में स्पेस बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको फोटो या वीडियो डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमत लीक, जानिए यहां

Cache और App

जब भी हम किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो उसका कुछ डेटा कैशे के तौर पर स्टोर हो जाता है। इससे स्टोरेज भरने लगती है। इसे खाली करके भी स्पेस बनाया जा सकता है। इसलिए समय-समय पर अपने फोन से कैशे जरूर डिलीट करें। वहीं, जिन ऐप का आप उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें भी आप डिलीट कर दीजिए। इससे स्टोरेज में स्पेस बढ़ जाएगा। और पढें: घर में फालतू पड़ा है पुराना मोबाइल फोन, ऐसे बनाएं CCTV कैमरा

बेकार की Files

एंड्रॉइड हो या फिर आईफोन, दोनों में कम से कम 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है, जो कई महीनों में फुल हो जाती है। इसे खाली करने के लिए हम में ज्यादातर लोग फोटो और वीडियो डिलीट कर देते हैं। इसकी बजाय हमें उन फाइलों को डिलीट करना चाहिए, जो हमारे काम की नहीं है। इससे स्टोरेज भी खाली हो जाएगी और आपको फोटो व वीडियो डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: Google Chrome का नया Autofill फीचर क्या है और यह कैसे काम करेगा?

Lite ऐप

फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप फोन में अधिक स्टोरेज कैप्चर कर लेते हैं। इस वजह से कई बार स्टोरेज फुल होने का नोटिफिकेशन आने लगता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप इन ऐप के लाइट वर्जन जैसे Facebook Lite का उपयोग कर सकते हैं। इससे स्टोरेज तो खाली हो जाएगी, मगर ऐप में सीमलेस एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा।

क्लाउट स्टोरेज

Google और Apple दोनों ही क्लाउड स्टोरेज मुहैया कराते हैं। इनका उपयोग अतिरिक्त स्टोरेज के तौर पर किया जा सकता है। अगर आप फोन की स्टोरेज फुल है, तो आप क्वाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करें। इससे डिवाइस की स्टोरेज फ्री हो जाएगी और आप अपना जरूरी डेटा स्टोर कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।