comscore

हर हफ्ते 10 करोड़ भारतीय चला रहे हैं ChatGPT, Sam Altman का बड़ा खुलासा

OpenAI के CEO Sam Altman ने बताया कि भारत में हर हफ्ते 10 करोड़ से ज्यादा लोग ChatGPT चला रहे हैं। यह आंकड़ा भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बनाता है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 16, 2026, 11:51 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OpenAI के CEO Sam Altman ने कहा है कि भारत अब एशिया में ChatGPT का सबसे बड़ा यूजर बाजार बन गया है। TOI के रिपोर्ट के अनुसार, Sam Altman के मुताबिक भारत में हर हफ्ते 10 करोड़ (100 मिलियन) से ज्यादा लोग ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह संख्या भारत को अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बनाती है। एक समय था जब Sam Altman ने भारत को ‘hopeless’ कहा था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। भारत में तेजी से बढ़ते इंटरनेट यूजर्स, डिजिटल अपनाने की रफ्तार और युवाओं की बड़ी आबादी ने देश को AI कंपनियों के लिए बेहद अहम बना दिया है। news और पढें: AI Impact Summit 2026: भारत में आज से होगा शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

ये आंकड़े India AI Impact Summit से पहले शेयर किए

Sam Altman ने ये आंकड़े India AI Impact Summit से पहले शेयर किए, जो नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। इस समिट में दुनियाभर के टेक लीडर्स और नीति-निर्माता AI के शिक्षा, बिजनेस और गवर्नेंस में बढ़ते प्रभाव पर चर्चा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI के दुनियाभर में लगभग 80 करोड़ साप्ताहिक यूजर्स हैं, जिनमें से 10 करोड़ भारत से हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत AI की दौड़ में केवल दर्शक नहीं, बल्कि एक बड़ा खिलाड़ी बनकर उभर रहा है। अमेरिका और चीन के बीच AI प्रतिस्पर्धा की चर्चा भले ज्यादा होती हो लेकिन भारत अब अपनी अलग पहचान बना रहा है। news और पढें: India AI Impact Summit: भारत नहीं आ रहे Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग, ये बड़े नाम सम्मेलन में होंगे शामिल, देखें लिस्ट

भारत के बड़े बाजार बनने की सबसे बड़ी वजह

भारत के बड़े बाजार बनने की सबसे बड़ी वजह इसकी युवा और डिजिटल-फर्स्ट आबादी है। देश में एक अरब से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं, Sam Altman के अनुसार, ChatGPT पर सबसे ज्यादा छात्र भारत से हैं। छात्र होमवर्क, कोडिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नई भाषाएं सीखने के लिए AI टूल्स का तेजी से यूज कर रहे हैं। इसके अलावा OpenAI ने भारत के बाजार को ध्यान में रखते हुए 5 डॉलर से कम कीमत वाला ‘ChatGPT Go’ प्लान लॉन्च किया और बाद में इसे एक साल के लिए मुफ्त भी किया। अगस्त 2025 में कंपनी ने नई दिल्ली में अपना ऑफिस खोलकर भारत में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली। news और पढें: India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में कब से होगा शुरू, ग्लोबल साउथ के लिए क्यों है इतना अहम?

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Gemini भी दे रहे हैं OpenAI को टक्कर

भारत में AI की होड़ में केवल OpenAI ही नहीं, बल्कि Google भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। Google अपने AI मॉडल Gemini को छात्रों के बीच फेमस बनाने के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन और शैक्षणिक ऑफर दे रहा है। कंपनी ने Reliance Jio के साथ पार्टनरशिप कर 18–25 वर्ष के युवाओं को खास सुविधाएं देने की योजना बनाई है। इससे साफ है कि भारत अब वैश्विक AI कंपनियों के लिए केवल एक बाजार नहीं, बल्कि भविष्य की रणनीति का केंद्र बन चुका है। आने वाले समय में शिक्षा, रिसर्च और प्रोफेशनल कामकाज में AI का इस्तेमाल और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।