Samsung Galaxy S26 Review: कॉम्पेक्ट डिजाइन और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल, यहां पड़ गया कमजोर
Samsung Galaxy S26 प्रीमियम फोन है, जिसका इस्तेमाल हम पिछले कई महीनों से कर रहे हैं। अब हम आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं, जिससे आप जान सकेंगे कि क्या यह आपकी पहली पसंद बन सकता है या नहीं।
Published By: ajay verma | Published: May 05, 2026, 03:29 PM (IST)
Samsung ने पिछले कई सालों से फ्लैगशिप सेगमेंट में अपने फोन्स के जरिए दबदबा बना रखा है। जब भी इस सेगमेंट की बात होती है, तो सैमसंग का जिक्र जरूर होता है। 2026 में भी कंपनी अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए Samsung Galaxy S26 सीरीज को उतारा है, जिसमें तीन फोन Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra आते हैं। इन तीनों में अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं।
जहां एक तरफ सैमसंग का अल्ट्रा मॉडल अपने एडवांस फीचर्स की वजह से सभी की नजर में बना रहता है, तो दूसरी ओर गैलेक्सी एस 26 को उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो कॉम्पेक्ट फोन पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यह फोन फ्लैगशिप प्राइस रेंज में फिट बैठता है या नहीं। इसका जवाब आपको हमारे इस रिव्यू में मिलेगा। हम आपको यहां विस्तार से बताएंगे कि आपको यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं...
Samsung Galaxy S26 Price and Features
Samsung Galaxy S26 को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। इसका 12GB+512GB मॉडल 99,999 रुपये में मिल रहा है। अब स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें, तो इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का Infinity-O Dynamic AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2340 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें Exynos 2600 प्रोसेसर और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी रैम 12 जीबी है।
यह मोबाइल फोन Android 16 बेस्ड One UI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 50MP प्राइमरी लेंस के साथ-साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। इसे IP68 की रेटिंग मिली है।
इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है। इसे 25W वायर फास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें एनएफसी, सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy S26 Design
सैमसंग गैलेक्सी एस 26 5जी का डिजाइन काफी स्लीक व कॉम्पेक्ट है। इससे डिवाइस को आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल एक साथ से किया जा सकता है। इसका बैक-पैनल बहुत स्मूथ है। इस पर वर्टिकल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें लगे कैमरा लेंस बाहर की ओर उभरे हुए हैं। इसके पैनल पर उंगली के निशाना नहीं आते हैं। इस पर सैमसंग की ब्रांडिंग भी है। इसके कोने कर्व्ड हैं। इससे डिवाइस को आसानी से होल्ड किया जा सकता है।
फ्रंट पैनल पर नजर डालें, तो यह फ्लैट है। इसके एज कर्व्ड हैं। बेजल भी पतले हैं, जिससे बेहतर व्यूइंग एक्सपीरिंयस मिलता है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है, जो वाकई में मजबूत है। हालांकि, हमने रिव्यू में पाया कि इसकी बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है। कम ऊंचाई से गिरने पर हल्के डेंट आ जाते हैं।
इस डिवाइस का पंच होल कटआउट एकदम परफेक्ट है। यह दिखने में प्रीमियम लगता है। इसका चार्जिंग पोर्ट ठीक काम करता है। इसके पावर और वॉल्यूम बटन ठीक काम करते हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी स्मूथली डिवाइस को अनलॉक कर देते हैं।
Samsung Galaxy S26 Display
गैलेक्सी एस 26 में Dynamic LTPO AMOLED 2एक्स डिस्प्ले है। इसका साइज 6.3 इंच है, जो पुराने मॉडल गैलेक्सी एस 25 से बढ़ा है। इस फोन के डिस्प्ले को HDR10+ का सपोर्ट मिला है। इससे पिक्चर क्वालिटी मिलती है। स्क्रीन में डीप और पंची कलर देखने को मिलते हैं, जिससे मूवी देखने और गेम खेलने का मजा दो गुना हो जाता है।
इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होने से स्मूथ टच एक्सपीरियंस मिलता है। साधारण शब्दों में कहें, तो इस स्मार्टफोन का टच मख्खन की तरह काम करता है। आप इस डिवाइस पर आसानी से स्क्रॉलिंग करने के साथ गेम का लुत्फ उठा सकते हैं।
हमने स्मार्टफोन को रात के अंधेरे से लेकर दिन की तेज रोशनी तक में इस्तेमाल किया। रिव्यू के दौरान यह जाना कि इसकी स्क्रीन किसी भी लाइटिंग कंडीशन में बेहतर परफॉर्म करती है। यानि कि इसका इस्तेमाल हर प्रकार की लाइटिंग में आसानी से किया जा सकता है।
यूसेज के वक्त इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में कोई समस्या नहीं आई। रोजमर्रा के उपयोग में इसका अनुभव बेहतर रहा। इसमें हमें कोई खामी महसूस नहीं हुई। कुल मिलाकर कहें, तो इसका डिस्प्ले अच्छा है। इससे हमें कोई शिकायत नहीं है।
साउंड
सैमसंग के इस स्मार्टफोन की साउंड फ्लैगशिप रेंज में आने वाले अन्य फोन्स से बेहतर और लाउड है। इसके स्पीकर फुल वॉल्यूम होने पर बिल्कुल भी नहीं फटते हैं।
Samsung Galaxy S26 Performance
कंपनी ने गैलेक्सी एस26 फोन में Exynos 2600 चिपसेट दी है। यह कंपनी की फास्टेस्ट चिप में से एक है। इस प्रोसेसर के होने से फोन बेहतर परफॉर्म करता है। इस डिवाइस पर सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और मल्टी-टास्किंग जैसे कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। इस दौरान फोन बिल्कुल भी हैंग नहीं होता है। इसके एनिमेशन भी स्मूथली रन करते हैं, जिससे डिस्प्ले अधिक इंटरएक्टिव हो जाता है।
यह स्मार्टफोन गेमिंग के मामले भी आगे है। इस पर BGMI और Call Of Duty जैसी हैवी गेम खेले जा सकते हैं। हमें गेमिंग के दौरान लैग की समस्या नहीं आई। गेम हाई-सेटिंग पर होने के बावजूत स्मूथली चलें और एक बार भी हैंग नहीं हुए। हालांकि, गेमिंग के वक्त फोन हल्का-सा गर्म हुआ।
AI
इस स्मार्टफोन में सर्किल टू सर्च और एआई स्कैच जैसे AI फीचर्स हैं, जो बेहतर तरीके से काम करते हैं। आप इस फोन पर सर्किल टू सर्च का इस्तेमाल करके किसी भी चीज के बारे में जान सकते हैं। वहीं, एआई स्कैच के जरिए शानदार फोटो तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा, AI Eraser भी दिया गया है। इस टूल की मदद से फोटो में आने वाले अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटाया जा सकता है। जब हमने इस फीचर का इस्तेमाल किया, तो ऑब्जेक्ट इतने साफ तरीके से रिमूव हुआ कि ऐसा लगा वो ऑब्जेक्ट कभी वहां था ही नहीं।
Samsung Galaxy S26 Camera
सैमसंग गैलेक्सी एस 26 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 50MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 10MP का टेलीफोटो लेंस है। अब कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका कैमरा दिन की रोशनी में शानदार तस्वीर क्लिक करता है। इन इमेज में शानदार कलर, डिटेल और शार्पनेस देखने को मिलती हैं।
इसके कैमरे से खींची गई तस्वीर वाइब्रेंट हैं। इनमें कलर को बेहतर तरीके से ट्यून किया गया है। लो-लाइट कंडीशन में भी ठीक-ठाक तस्वीरें आती हैं। इससे क्लिक की गई पोट्रेट कमाल की हैं। इनमें बेहतर बोकेह इफेक्ट देखने को मिलता है, लेकिन रात में खींची गई तस्वीर बिल्कुल भी अच्छी नहीं आती हैं। इनमें कलर बिखरे दिखते हैं। शार्पनेस और डिटेल देखने को नहीं मिलती है। इसके नाइट मोड ने हमें निराश किया है।
फ्रंट कैमरे की बात करें, तो यह बैक कैमरे की तरह है। इससे दिन की रोशनी में शानदार सेल्फी क्लिक की जा सकती हैं। हालांकि, रात में इसका कैमरा बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाता है। सीधा बोलें, तो यह फोन अपने प्राइस रेंज में आने वाले मोबाइल फोन्स से कैमरे के मामले में पीछे रह गया है।
Samsung Galaxy S26 Battery
सैमसंग गैलेक्सी एस 26 में एस 25 से बड़ी बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी का साइज 4300mAh है। हमने रिव्यू में जाना कि इस फोन की बैटरी को जीरो से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है। यह समय दूसरे एंड्रॉइड फोन के चार्जर से चार्ज करने लगा है, क्योंकि कंपनी की ओर से स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं दिया जाता है। इसे खरीदने के साथ अलग से चार्जर खरीदना पड़ता है। फुल चार्ज होने के बाद फोन की बैटरी नॉर्मल यूसेज के दौरान 11 से 12 घंटे तक चलती है। वहीं, हैवी यूसेज में 9 से 10 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है।
Verdict
Samsung Galaxy S26 फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आता है। इसके डिस्प्ले की क्वालिटी अच्छी है और परफॉर्मेंस भी उम्दा है। बैटरी भी ठीक-ठाक चलती है। हालांकि, कैमरा आपको थोड़ा निराश कर सकता है। अगर आप कैमरा को ज्यादा प्राथमिकता नहीं देते और पुराने फोन से नए फ्लैगशिप में स्विच करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प है। आप इसे अपने लिए चुन सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।