Vodafone Idea (Vi) का सबसे सस्ता एनुअल रिचार्ज प्लान, Airtel-Jio यूजर्स की हुई बोलती बंद

Vodafone Idea (Vi) cheapest Annual Plan: वीआई कंपनी अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 365 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान लेकर आती है। इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा, कॉलिंग व SMS जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं। जानें प्लान की कीमत।

Published By: Manisha | Published: Mar 28, 2024, 07:36 PM (IST)

हाइलाइट

  • Vodafone Idea (Vi) लाता है सस्ता एनुअल प्लान
  • प्लान की कीमत 1800 रुपये से भी कम
  • प्लान में मिलेगी 1 साल तक की वैलिडिटी

Vodafone Idea (Vi) cheapest Annual Plan: वोडाफोन आइडिया भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। हालांकि, Jio और Airtel कंपनियां अब भी वीआई को कड़ी टक्कर देती हैं। ऐसे में वीआई ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक से बढ़कर प्लान लेकर आती है। अगर आप वीआई ग्राहक हैं, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। और पढें: Vodafone Idea (Vi) ने 670 रुपये और 1005 रुपये के प्लान किए लॉन्च, Unlimited मिलेगा डेटा और...

आज हम आपको वीआई के सबसे सस्ते एनुअल रिचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी कीमत 1800 रुपये से भी कम की है। वीआई के इस प्लान के सामने Jio और Airtel कंपनियों की बोलती बंद हो जाती है। इस प्लान में वीआई कंपनी अपने ग्राहकों को न केवल लंबी वैलिडिटी बल्कि डेटा व कॉलिंग जैसे तमाम तरह के बेनेफिट्स प्रोवाइड करती है। आइए जानते हैं वीआई के इस प्लान की कीमत और बेनेफिट्स की डिटेल्स। और पढें: Vodafone Idea का 12GB डेटा प्लान, बजट में है दाम

Vodafone Idea (Vi) cheapest Annual Plan

वोडाफोन आइडिया (Vi) के सबसे सस्ते एनुअल रिचार्ज प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत महज 1,799 रुपये है। Jio और Airtel कंपनी जहां 2000 से ज्यादा के प्लान में यूजर्स को 1 साल यानी 365 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड करती है। वहीं Vodafone Idea (Vi) सिर्फ 1,799 रुपये के प्लान में यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड करते हैं।

Vodafone Idea (Vi) प्लान के बेनेफिट्स

प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो वीआई का यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा देता। इसका मतलब यह है कि आप पूरे 1 साल इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में 24GB डेटा का एक्सेस मिलेगा।

साथ ही आप इस प्लान के तहत 3600 SMS फ्री भेज सकते हैं। डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद प्रति MB यूजर्स से 50 पैसा चार्ज लिया जाएगा। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में Vi Movies & TV का एक्सेस मिलेगा, जिसमें 5000 से ज्यादा फिल्में व शो मौजूद है। यूजर्स इस ऐप पर 200 से ज्यादा टीवी चैनल्स को एक्सेस कर सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने कहा है कि इस ऐप में 13 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स को भी शामिल किया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।