Vodafone Idea (Vi) का धमाकेदार ऑफर, 181 रुपये वाले डेटा पैक में मिल रहा बोनस डेटा

Vodafone Idea (Vi) कंपनी अपने मौजूदा डेटा प्लान पर धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को प्लान में बोनस डेटा दिया जा रहा है। जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jan 16, 2024, 08:38 PM (IST)

हाइलाइट

  • Vodafone Idea (Vi) लाया शानदार ऑफर
  • 181 रुपये वाले प्लान में मिल रहा बोनस डेटा
  • Vi App के जरिए मिलेगा ऑफर का लाभ

Vodafone Idea (Vi) भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की तीसरी बड़ी कंपनी है। वीआई ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान्स व ऑफर्स रिलीज करती रहती है। ठीक इसी तरह अब इस टेलीकॉम कंपनी ने अपने मौजूदा डेटा पैक के साथ शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी इस डेटा पैक के साथ यूजर्स को बेनेफिट्स से अलग बोनस डेटा प्रोवाइड कर रही है। अगर आप भी वोडाफोन आइडिया यूजर्स हैं, तो यह ऑफर आपको जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और बोनस डेटा से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Vodafone Idea (Vi) ने 670 रुपये और 1005 रुपये के प्लान किए लॉन्च, Unlimited मिलेगा डेटा और...

Vodafone Idea (Vi) के इस प्रीपेड पैक की कीमत 181 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह कंपनी का एक डेटा पैक है, जो कि यूजर्स को केवल एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत पूरा करता है। इसका मतलब यह है कि इस डेटा पैक में मिलने वाले बेनेफिट्स का लाभ उठाने के लिए आपको एक अलग बेस प्लान की आवश्यकता होगी। जी हां, डेटा पैक में मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल आप तभी कर सकते हैं, जब आपके उस नंबर पर एक अलग बेस प्लान एक्टिव हो। यह प्लान आपको वैलिडिटी, कॉलिंग, डेटा व एसएमएस से जुड़ी सुविधा प्रोवाइड करेगा। मौजूदा बेस प्लान में अगर आपको डेटा पर्याप्त नहीं पड़ता है, तो आप वीआई के इस डेटा पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: Vodafone Idea (Vi): मात्र 61 रुपये में मोबाइल इंश्योरेंस फ्री दे रही कंपनी, फोन खोने पर मिलेगा 25000 रुपये

181 Data Pack benefits

वीआई के 181 रुपये वाले डेटा पैक बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1GB डेटा मिलता है। इस हिसाब से यह प्लान आपको कुल मिलाकर 30GB डेटा का एक्सेस देता है। हालांकि, इसके अलावा भी कंपनी लेटेस्ट ऑफर के तहत यूजर्स को बोनस डेटा दे रही है, जिसमें आपको अलग से हर रोज 0.5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। 0.5GB डेटा के हिसाब से यह प्लान आपको 20 दिन में 15GB डेटा अलग से बिल्कुल फ्री देगा। और पढें: Vodafone Idea लाया 180 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान, कीमत भी है कम

बोनस डेटा बेनेफिट्स

ध्यान देने वाली बात यह है कि Vodafone Idea (Vi) का यह ऑफर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। इस ऑफर का लाभ केवल Vi App और वेबसाइट यूजर्स ही ले सकते हैं। अन्य किसी ऐप के जरिए रिचार्ज करने पर आपको यह बोनस डेटा बेनेफिट प्राप्त नहीं होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।