Vodafone Idea लेकर आया नया रिचार्ज प्लान, फ्री OTT के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Vodafone Idea अपने यूजर्स के लिए नया प्लान लेकर आ गई है। इस पैक की कीमत 419 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग मिल रही है। साथ ही, मुफ्त में OTT भी दिया जा रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 19, 2025, 08:35 AM (IST)

Vodafone Idea यानी VI ने ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपने जोड़ने और अन्य टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 419 रुपये है। इसमें इंटरनेट यूज करने के लिए अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, हर दिन 100 SMS मिल रहे हैं। मनोरंजन के लिए SonyLiv और Zee5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिल रहा है। आइए जानते हैं नए प्रीपेड प्लान की पूरी डिटेल... और पढें: Jio-Airtel-Vi: 500 से कम में आने वाले बेस्ट पोस्टपेड प्लान, फ्री OTT के साथ मिलेगा हाई स्पीड डेटा

Vodafone Idea Rs 419 Plan

वोडाफोन आइडिया के पोर्टफोलियो में जुड़ने वाला यह नया रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए फ्री वॉइस कॉलिंग भी दी जा रही है। इसके अलावा, पैक में 100 एसमएमएस भी मिल रहे हैं। और पढें: सिंगल यूजर्स के काम आएगा यह प्लान, मिलेगा 50GB डेटा

अन्य बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो प्लान में ओटीटी (OTT) का एक्सेस भी मुफ्त में मिल रहा है। इसके तहत यूजर्स अपने टीवी व मोबाइल फोन पर SonyLIV व ZEE5 की लेटेस्ट वेब-सीरीज व मूवी देख पाएंगे। इसके साथ 28 दिन के लिए JioHotstar भी मिलेगा।

कितने दिन एक्टिव रहेगा प्लान ?

टेलीकॉम कंपनी के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के नए रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिन की है। यह रिचार्ज प्लान हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इस पैक को सभी टेलीकॉम सर्किल में रिलीज कर दिया जाएगा।

जुलाई में लॉन्च हुए ये प्लान

आपको बताते चलें कि वोडाफोन आइडिया ने इस साल जुलाई में नॉन-स्टॉप हीरो के तहत तीन प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। इनकी कीमत 450 रुपये, 790 रुपये और 1180 रुपये है। सबसे पहले 450 रुपये वाले प्लान पर नजर डालें, तो इसमें 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के साथ 100 SMS मिलते हैं।

790 रुपये वाले पैक में 56 दिन की समय सीमा व 101 एसएमएस रोजाना दिए जा रहे हैं। वहीं, 1180 रुपये वाला पैक 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी पर्याप्त डेटा और फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। साथ ही, रोज 102 SMS मिल रहे हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।