Vi के 180 दिन चलने वाले धांसू रिचार्ज प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा एक्सट्रा 30GB डेटा

Vodafone idea (Vi) के पास कई ऐसे प्रीपेड प्लान्स हैं, जिनमें 150 से ज्यादा दिन की समय सीमा मिल रही है। इन एक बार रिचार्ज करने पर हर महीने रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Published By: ajay verma | Published: Sep 27, 2024, 01:54 PM (IST)

Vodafone idea (Vi) देश की तीसरी दिग्गज टेलीकॉम कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में डेटा वाउचर से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले प्रीपेड प्लान तक हैं। इन सभी में अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए असीमित कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही, वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे बेनेफिट्स भी मिलते हैं। अगर आप हर महीने रिचार्ज करके परेशान हो गए हैं और अपने लिए लंबी वैधता वाले प्लान तलाश रहे हैं, तो हम आपको यहां वीआई के कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको 180 दिन की वैधता मिलेगी। और पढें: Vodafone Idea का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 1 साल तक मिलेगा Unlimited डेटा और कॉलिंग

Vi का 1049 रुपये वाला प्लान

वीआई का यह प्रीपेड पैक बहुत बेसिक है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसमें इंटरनेट यूज करने के लिए केवल 12GB डेटा मिल रहा है। इसमें 1800SMS दिए जा रहे हैं। इस पैक की समय सीमा 180 दिन की है। इसमें बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटारोल ओवर और ओटीटी ऐप्स जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां

Vi का 1749 रुपये वाला प्लान

वीआई के 1749 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इस पैक में 45 दिन के लिए अतिरिक्त 30GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इसके अलावा, रिचार्ज प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। इस प्लान की वैधता 180 दिन की है। और पढें: Vodafone idea के सुपरहीट प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेगा OTT बिल्कुल Free

कहां से करें रिचार्ज

आपको बता दें कि खबर में ऊपर बताए गए रिचार्ज पैक्स को ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप में जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है।

लॉन्च किया 30 रुपये कम का प्लान

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में 26 रुपये वाले पैक को लॉन्च किया था। यह पैक डेटा वाउचर है। इसमें एक दिन के लिए सिर्फ 1.5GB डेटा दिया जाता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिनकी डेटा लिमिट जल्दी खत्म हो जाती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।