Vodafone idea के जबरदस्त रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री में मिलेगा 5GB डेटा

Vodafone idea (Vi) अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए कई प्रीपेड प्लान के साथ एक्सट्रा 5GB डेटा फ्री दे रहा है, जिनके बारे में हम आपको नीचे खबर में बताने जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Feb 14, 2023, 04:31 PM (IST)

हाइलाइट

  • Vi अपने कुछ प्रीपेड प्लान में एक्सट्रा 5GB डेटा मुफ्त में देता है।
  • इन प्रीपेड प्लान्स में फ्री कॉलिंग के साथ डेली डेटा भी दिया जाता है।
  • वोडाफोन आइडिया के प्लान्स में वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे बेनेफिट्स भी दिए जाते हैं।

टेलीकॉम कंपनी Vodafone idea (Vi) के पोर्टफोलियो में अलग-अलग रेंज के प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। ऐसे में ज्यादा बेनेफिट वाले रिचार्ज प्लान को चुनना मुश्किल हो गया है। अगर आप वीआई यूजर हैं और अपने लिए ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको भरपूर डेटा के साथ फ्री कॉलिंग और प्रीमियम सेवाओं का एक्सेस मिलें, तो हम आपको इस खबर में कंपनी के कुछ प्रीपेड पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें आपको फ्री कॉलिंग और डेली डेटा के साथ अतिरिक्त 5GB डेटा मुफ्त में मिलेगा। और पढें: Vi का धांसू प्लान, मिल रहा बेहिसाब डेटा

299 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई के इस रिचार्ज प्लान में डेली 100SMS और 1.5GB डेटा के साथ 5GB डेटा एक्सट्रा दिया जा रहा है। साथ ही, फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। अन्य बेनेफिट की बात करें, तो रिचार्ज प्लान के साथ वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट, वीआई मूवी और लाइव टीवी का एक्सेस दिया जा रहा है। इस पैक की वैधता 28 दिन की है। और पढें: क्या है Vodafone Idea का नया Hybrid Pack? 1 साल की वैलिडिटी के साथ इंटरनेशनल रोमिंग बेनेफिट्स के मजे

359 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS के साथ 3GB डेटा रोजाना दिया जा रहा है। साथ ही, 5GB अतिरिक्त डेटा भी मिल रहा है। इसके अलावा, प्लान के साथ यूजर्स को वीआई मूवी, लाइव टीवी, बिंज ऑल नाइट और डेटा रोलओवर जैसे बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं।

479 रुपये का प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया इस रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 100SMS और 1.5GB डेटा दे रहा है। इसके साथ मुफ्त में 5GB एक्सट्रा डेटा भी मिल रहा है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ  बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसी सेवाएं फ्री में दी जा रही हैं। इस पैक की समय सीमा 56 दिन की है।

बता दें कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में देश में 5G नेटवर्क की टेस्टिंग के लिए Motorola के साथ हाथ मिलाया था। कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी से यूजर्स को बहुत फायदा होगा। आने वाले महीनों में मोटोरोला के मिड और प्रीमियम रेंज के स्मार्टफोन यूजर्स को 5G मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।