Vodafone Idea (VI) का नया प्लान भारत में लॉन्च, लंबी वैधता के साथ मिलेगा 5G अनलिमिटेड डेटा

Vodafone Idea (VI) अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान लेकर आ गया है। इस प्लान में लंबी वैधता के साथ-साथ 100 एसएमएस और डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसमें फ्री कॉलिंग भी मिल रही है।

Published By: ajay verma | Published: May 02, 2025, 04:01 PM (IST)

Vodafone Idea (VI) ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस नए रिचार्ज प्लान में रोजाना 1 जीबी से ज्यादा डेटा दिया जा रहा है। इसमें रोज 100 एसएमएस मिल रहे हैं। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही, मनोरंजन के लिए OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिल रहा है। आइए जानते हैं नए प्लान की पूरी डिटेल... और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां

Vodafone Idea Prepaid Plan

वोडाफोन आइडिया के नए रिचार्ज प्लान की कीमत 2399 रुपये है। यह एक लॉन्ग-टर्म प्लान है। इसमें 180 दिन की वैधता दी जा रही है। सीमलेस इंटरनेट यूज करने के लिए प्लान में रोज 1.5GB डेटा और 100SMS मिल रहे हैं। इस प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। यानी कि आप किसी भी नेटवर्क पर घंटो बात कर सकेंगे। और पढें: Vi का 2GB डेटा वाला डेली प्लान, Sony Liv मिलेगा फ्री

अन्य बेनेफिट्स

इस प्रीपेड प्लान में मोबाइल-टीवी के एक्सेस के साथ-साथ ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play, Playflix, Fancode, Aaj Tak और Manoramax का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे एक्सट्रा बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं।

इन सर्किल में मिलेगा 5G डेटा

कंपनी के अनुसार, मुंबई, पटना और चंडीगढ़ को छोड़कर देश के अन्य सर्किल में यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को 299 या फिर उससे ऊपर के प्लान को रिचार्ज कराना होगा।

कहां मिलेगा प्लान

वीआई का नया प्रीपेड प्लान ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अवेलेबल है। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर जाकर प्लान को रिचार्ज कराया जा सकता है।

Nonstop Hero प्लान

आपको अंत आपकी जानकरी के लिए बता दें कि वोडाफोन आईडिया ने 2399 रुपये वाले प्लान से पहले नॉन-स्टॉप हीरो प्लान को लॉन्च किया था। इन प्लान की कीमत 380 रुपये से शुरू होती है। इन सभी में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा, जिससे यूजर्स बिना डेटा खत्म होने की टेंशन के इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। इसके साथ ही प्लान्स में फ्री कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।