Reliance Jio का नया Valentine’s Day ऑफर, पाएं मुफ्त डाटा, फूल और फ्लाइट बुकिंग पर कैशबैक
Reliance Jio ने Valentine’s Day के मौके पर एक स्पेशल ऑफर की शुरुआत की है। इसमें यूजर्स को मुफ्त में कई फायदे मिलने जा रहे हैं, जिसमें मोबाइल डाटा, डिस्काउंट और फ्लाइट टिकट आदि शामिल हैं।
Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 13, 2023, 10:06 AM (IST) | Edited: Feb 13, 2023, 10:08 AM (IST)
हाइलाइट
- jio valentine day offer में हैं चार अलग-अलग फायदे।
- मुफ्त इंटरनेट डाटा से लेकर फ्लाइट बुकिंग तक में होगी बचत।
- कुल तीन रिचार्ज पर ही मिलेगा ये फायदा और रखी है ये शर्त।
Reliance Jio ने Valentine’s Day की अहमियत को समझते हुए एक नए ऑफर की शुरुआत की है। वेलेंटाइन डे अब कुछ दिनों की दूरी पर है। जियो के इस ऑफर में यूजर्स को इंटरनेट डाटा, गिफ्ट पर डिस्काउंट और फूड ऑर्डर में सहूलियत मिलने जा रही है। आइए जियो के Valentine’s Day ऑफर के बारे में जान लेते हैं।
Jio Valentine’s Day offer के फायदे
जियो के इस वेलेंटाइन ऑफर में कुल 4 बेनेफिट्स मिलेंगे। इसमें एक 12GB 4G इंटरनेट डाटा है। फ्लाइट बुकिंग पर 750 रुपये का ऑफ मिलेगा और उसके लिए Ixigo पर यूजर्स को 4,500 रुपये से अधिक की बुकिंग करनी होगी। Ferns और Petals से कम से कम 799 रुपये का ऑर्डर करने पर 150 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, McDonald पर 199 रुपये से अधिक का ऑर्डर करने पर 105 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
Jio Valentine’s Day offer को क्लेम कैसे करें
Jio के Valentine’s Day offer के तहत मिलने वाले 12Gb 4G इंटरनेट डाटा को क्लेम करने के लिए यूजर्स को MyJio app पर जाकर वाउचर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक्स्ट्रा डाटा ऑटोमैटिक मौजूदा प्लान में शामिल हो जाएगा।
फ्लाइट बुकिंग पर 750 रुपये का डिस्काउंट पाने के लिए यूजर्स को MyJio app के अंदर Coupons and Winnings के टैब पर क्लिक करना होगा और उसके बाद कूपन की डिटेल्स नजर आने लगेगी और फिर Ixigo app पर उसे रिडीम करना होगा। Ferns and Petals के कूपन भी माय जियो ऐप में नजर आएंगे।
McDonald offer कैसे मिलेगा
McDonald offer का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को माय जियो ऐप के अंदर दिए गए कूपन एंड विन्स कैटेगरी में कूपन मिलेंगे। 200 रुपये से अधिक का ऑर्डर करते हैं तो उसे मुफ्त McAloo Tikki या एक Chicken Kebab burger मिल सकता है, जिसकी कीमत 105 रुपये है।
Jio Valentine’s Day offer इन रिचार्ज पर लागू
Reliance Jio Valentine Day का ऑफर सिर्फ चुनिंदा रिचार्ज पर ही मौजूद है। यह रिचार्ज 249 रुपये, 899 रुपये और 2999 रुपये के हैं। यह फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने 10 फरवरी या उसके बाद इन रिचार्ज को कराया है। यह बेनेफिट्स रिचार्ज के 72 घंटे के बाद शामिल होंगे और 30 दिनों तक चलेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।