Reliance Jio को लगा बड़ा झटका, गवाए 70 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स

Reliance Jio को सितंबर में बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने 79 लाख यूजर्स गवाए हैं। हालांकि, इस गिरावट से सबसे ज्यादा फायदा BSNL को हुआ है। इसके यूजरबेस में तेजी से इजाफा हुआ है।

Published By: ajay verma | Published: Dec 06, 2024, 06:05 PM (IST)

Reliance Jio देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी है, जिससे करोड़ों यूजर्स जुड़े हैं। हालांकि, पिछले कई महीनों से जियो का यूजरबेस तेजी से कम हो रहा है। इस साल सितंबर में कंपनी ने 7.9 मिलियन यानी करीब 79 लाख यूजर्स गवाएं। इस गिरावट के पीछे रिचार्ज प्लान की बढ़ी हुई कीमतों को माना जा रहा है। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar

TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) के मुताबिक, सितंबर 2024 प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए खराब रहा। इस दौरान सभी कंपनियों के यूजरबेस में कुल 10 मिलियन यानी करीब 1 करोड़ की गिरावट आई। इनमें जियो का आंकड़ा 7.9 मिलियन, वीआई (वोडाफोन आइडिया) का आंकड़ा 1.5 मिलियन और एयरटेल का आंकड़ा 1.4 मिलियन रहा। और पढें: Elon Musk को टक्कर देंगे Mukesh Ambani, सीधे सैटेलाइट से आपके घर इंटरनेट पहुंचाएगा Reliance Jio!

BSNL को हुआ फायदा

जहां एक तरफ जियो समेत अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहक गवाएं, तो दूसरी तरह सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को फायदा हुआ। DoT की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी से इस साल जुलाई में 1.5 मिलियन, अगस्त में 2.1 मिलियन और सितंबर में 1.1 मिलियन यूजर जुड़े। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि कंपनी का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि कंपनी अगले कई महीनों में प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स को जोरदार टक्कर देगी। और पढें: Jio vs Airtel: 219 रुपये कीमत एक-जैसी, फिर भी जियो ने मारी बाजी, जानें कैसे

जियो का लेटेस्ट प्रीपेड प्लान

बता दें कि जियो ने नवंबर 2024 के मध्य में डेटा वाउचर पेश किया था। इस पैक की कीमत 601 रुपये है। इस डेटा वाउचर में यूजर्स को 12 डेटा वाउचर्स मिलेंगे, जिनमें अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इनका इस्तेमाल करने के लिए हर महीने वाउचर को एक्टिवेट करना होगा। अगर आप भी इस वाउचर को खरीदना चाहते हैं, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप में जाकर रिचार्ज कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।