Jio Vs Airtel Vs Vi: 84 दिन तक चलने वाले प्रीपेड प्लान, हाई-स्पीड डेटा के साथ मिलेगा OTT का मजा
Jio, Airtel और Vodafone idea के पास कई प्रीपेड प्लान्स हैं, जिनमें 84 दिन की समय सीमा मिलती है। इन रिचार्ज प्लान के बारे में जानने लिए खबर में पढ़ें।
Published By: ajay verma | Published: Feb 11, 2023, 04:03 PM (IST)
हाइलाइट
- Jio, Airtel और Vodafone idea के पास 84 दिन की वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स हैं।
- इन प्रीपेड प्लान्स में रोज 2GB तक डेटा दिया जाता है।
- तीनों टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
अगर आप हर महीने अपने नंबर पर रिचार्ज करके परेशान हो गए हैं और अब ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसकी वैधता कम-से-कम 3 महीने की हो, तो यह खबर आपके काम आएगी। क्योंकि हम आपको यहां आज Jio, Airtel और Vodafone idea के कुछ खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें आपको 84 दिन की वैधता के साथ हाई-स्पीड डेटा और ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।
Jio का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो का यह प्रीपेड प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1.5GB डेटा और 100SMS दिए जाते हैं। इसके अलावा, रिचार्ज प्लान में जियो टीवी, सिनेमा, क्लाउड और सिक्योरिटी का एक्सेस मुफ्त में मिलता है।
Jio का 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 100SMS के साथ 2GB डेटा मिलता है। प्रीपेड प्लान में फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, जियो टीवी, सिनेमा, क्लाउड और सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा है। वहीं, इस रिचार्ज पैक की समय सीमा 84 दिन की है।
Airtel का 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल इस रिचार्ज पैक में फ्री हेलो ट्यून, विंक म्यूजिक, एक्सट्रीम ऐप और Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रहा है। अन्य सेवाओं की बात करें, तो प्लान में 84 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100SMS और 1.5GB डेटा रोजाना मिल रहा है।
Vi का 459 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
कंपनी इस रिचार्ज प्लान में 6GB डेटा के साथ 5GB एक्सट्रा डेटा दे रही है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, प्लान के साथ वीआई मूवी और लाइव टीवी का एक्सेस फ्री में दिया जा रहा है। इस प्लान की समय सीमा 84 दिन की है।
Vi का 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया के इस रिचार्ज प्लान में रोज 1.5GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। साथ ही, 5GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। इसके अलावा, प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, वीआई मूवी व लाइव टीवी का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।