Jio Vs Airtel Vs Vi: किसके लॉन्ग-टर्म प्लान में मिल रहे ज्यादा बेनेफिट्स, जानिए यहां

Jio Vs Airtel Vs Vi: जियो, एयरटेल और वीआई तीनों के पास 2999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है। तीनों में 1 साल की वैधता मिल रही है। इनमें मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: May 17, 2024, 03:25 PM (IST)

हाइलाइट

  • Jio, Airtel और Vi दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं
  • तीनों के पास 2999 रुपये वाला प्लान है
  • यहां तीनों कंपनियों के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में बताया गया है

Jio Vs Airtel Vs Vi: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों ही देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं। तीनों के पोर्टफोलियो में यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर प्रीपेड प्लान्स ऐड किए गए हैं, जिनमें सुपर फास्ट डेटा, असीमित कॉलिंग और प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इन ही में से एक लॉन्ग टर्म प्लान है। इसमे सालभर की सब्सक्रिप्शन मिलती है। इससे फायदा यह होता है कि यूजर्स हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती है। हम आपको यहां तीनों टेलीकॉम कंपनियों के 2999 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में डिटेल में बताएंगे, जिससे आपके लिए प्लान चुनना आसान होगा। और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां

Jio

जियो के 2999 रुपये वाले रिचार्ज पैक में 365 दिन यानी 1 साल की वैधता दी जा रही है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा और 100 SMS मिल रहे हैं। इसमें 5G अनलिमिटेड डेटा भी दिया जा रहा है। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इसके अलावा, जियो के पैक के साथ बिल्कुल मुफ्त में JioCloud, Cinema और TV का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। और पढें: Jio vs Airtel: 219 रुपये कीमत एक-जैसी, फिर भी जियो ने मारी बाजी, जानें कैसे

Airtel

एयरटेल का 2999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इस पैक में रोज 2GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें 5G अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ Apollo 24|7 Circle, विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। इस पैक की समय सीमा 365 दिन यानी पूरे एक वर्ष की है। और पढें: Jio-Airtel: 1000 से कम के सबसे बेस्ट वाई-फाई प्लान, 100Mbps की स्पीड के साथ 22 से ज्यादा OTT ऐप मिलेंगे Free

Vi (Vodafone Idea)

वोडाफोन आइडिया 850GB डेटा के साथ आता है। इसकी लिमिट खत्म होने पर डेटा का स्पीड को कम हो जाएगी। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा, रोजाना 100SMS और बिंज ऑल नाइट सर्विस मुफ्त में दी जाएगी। इसकी वैधता 365 दिन की है।

कहां से करें रिचार्ज

आपको बता दें कि ऊपर बताए गए सभी रिचार्ज प्लान्स को उनकी कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से रिचार्ज कराया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।