Jio Vs Airtel: किसके पोस्टपेड प्लान में है दाम, किसमें मिल रहा ज्यादा डेटा, जानिए यहां

Jio Vs Airtel: जियो और एयरटेल दोनों के पास 449 रुपये वाला प्लान है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि किसका प्लान बेहतर है। किसके प्लान में ज्यादा बेनेफिट मिल रहे हैं, तो इन सवालों का जवाब यहां मिलेगा। यहां इस प्लान का कंपैरिजन किया गया है।

Published By: ajay verma
Published: May 06, 2026, 03:22 PM (IST)

Jio और Airtel के पास प्रीपेड प्लान ही नहीं बल्कि पोस्टपेड प्लान (Postpaid Plan) की शानदार रेंज है। इन सभी प्लान को यूजर के बजट और उनकी जरूरत को ध्यान में रखकर उतारा गया है। इनमें से एक 449 रुपये वाला प्लान है, जो दोनों के पास है। हमने इस पोस्टपेड पैक का कंपैरिजन किया है, जिससे आप आसानी से जान सकेंगे कि किसका प्लान बेहतर है और किसमें ज्यादा बेनेफिट मिल रहे हैं। और पढें: Jio का धांसू प्लान, 30GB के साथ OTT फ्री

Jio का 449 रुपये वाला प्लान

और पढें: Jio Freedom offer 2026: 10,000 रुपये का अनोखा प्लान लॉन्च, 15 महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेगा ये सब

रिलायंस जियो अपने इस पोस्टपेड प्लान में बात करने के लिए फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। इंटरनेट यूज करने के लिए प्लान में कुल 75GB डेटा मिल रहा है। अगर यूजर डेटा लिमिट समय से पहले खत्म कर देते हैं, तो उन्हें प्रति GB के लिए 10 रुपये का चार्ज देना होगा।

इस पोस्टपेड प्लान में 3 एड-ऑन कनेक्शन मिल रहे हैं। यानी कि इस प्लान में तीन परिवार के सदस्यों को जोड़ा जा सकता है, जिन्हें अतिरिक्त 5GB डेटा मिलेगा। साथ ही, रोज 100SMS भी दिए जाएंगे। स्पेशल ऑफर के तहत नए यूजर को पहले तीन महीने के लिए मुफ्त में जियो हॉटस्टार (JioHotstar) का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, प्लान के साथ जियो क्लाउड का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस पोस्टपेड प्लान को Infinity Plan नाम दिया गया है। इसकी कीमत 449 रुपये है। इसमें जियो के प्लान की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसमें 100 SMS मिल रहे हैं। इसके साथ अनलिमिटेड 4G व 5G डेटा दिया जा रहा है। प्लान में गूगल वन के तहत 100GB तक क्लाउड स्टोरेज दी जा रही है।

मनोरंजन को ध्यान में रखकर प्लान के साथ 3 महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही, Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी मिल रहा है, जिससे यूजर एक साथ कई OTT ऐप पर लेटेस्ट मूवी व वेब सीरीज देख पाएंगे। यही नहीं प्लान में फ्री हेलो ट्यून भी मिल रही है।

कहां अवेलेबल हैं दोनों प्लान ?

एयरटेल और जियो के दोनों पोस्टपेड प्लान ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लिस्ट हैं। दोनों प्लान को इन प्लेटफॉर्म पर जाकर खरीदा जा सकता है।

निष्कर्ष

एयरटेल का पोस्टपेड प्लान डेटा और ओटीटी बेनेफिट्स के मामले में जियो के प्लान से एक कदम आगे है। अगर आप डेटा और कॉलिंग के लिए पोस्टपेड प्लान तलाश रहे हैं, तो एयरटेल का यह प्लान आपके बेहतर रहेगा, जबकि जियो का प्लान परिवार के लिए एकदम बेस्ट है, क्योंकि इसमें परिवार के सदस्यों को जोड़ने की सुविधा मिल रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।