Jio का धाकड़ प्लान : 500GB डेटा के साथ JioHotstar बिल्कुल फ्री, मिलेगी हर महीने रिचार्ज करने से भी छुट्टी

Jio का 2025 रुपये वाला प्लान बेहद खास है। इस रिचार्ज प्लान में डेली 2GB से ज्यादा डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इस पैक में फ्री कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jul 24, 2025, 09:51 AM (IST)

Jio भारत की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी है, जिससे इस वक्त करोड़ों यूजर्स जुड़े हैं। इन सभी यूजर्स अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए टेलीकॉम जाइंट समय-समय पर नए प्रीपेड प्लान लॉन्च करती रहती है। यही वजह है कि यूजर्स के लिए अब सही रिचार्ज प्लान का चयन करना बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए हम यहां आपको जियो के ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें रोजाना 2GB से ज्यादा डेटा, फ्री कॉलिंग और डेली 100SMS मिलेंगे। इसे अपनाने से हर महीने रिचार्ज करने से भी छुट्टी मिल जाएगी। आइए जानते हैं खास प्रीपेड प्लान की पूरी डिटेल यहां... और पढें: Jio, Airtel और Vodafone idea के सस्ते प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग

Jio 2025 Plan

Jio के पोर्टफोलियो में 2025 रुपये वाला नया प्लान मौजूद है। इस प्लान को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो हर महीने रिचार्ज कराना पसंद नहीं करते हैं। यह प्लान एक बार रिचार्ज करने पर पूरे 6 महीने 20 दिन तक चलेगा। और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: रिचार्ज करने से पहले जानें किसका 199 रुपये वाला प्लान है दमदार, किसमें मिल रहे ज्यादा फायदे

अब बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। यानी कि आपको कुल 500GB डेटा मिलेगा। इसके साथ 100SMS भी रोज मिलेंगे। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जाएगी। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar

यदि यूजर्स समय से पहले डेटा लिमिट खत्म कर देते हैं, तो डेटा स्पीड को घटा दिया जाएगा। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा दिया जाएगा।

अन्य डिटेल

इस प्रीपेड प्लान में जियो अनलिमिटेड ऑफर के तहत JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन 90 दिन के लिए फ्री में दिया जा रहा है। इस पैक में 50GB JioAICloud स्टोरेज का एक्सेस फ्री में मिल रहा है। इसके अलावा, प्लान में किसी तरह अन्य कोई बेनेफिट नहीं मिल रहा है।

कहां करें रिचार्ज

टेलीकॉम कंपनी जियो का यह रिचार्ज प्लान आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर मौजूद है। इसके अलावा, प्लान को गूगल पे, पेटीएम और फोनपे जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म पर जाकर भी रिचार्ज कराया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।