Jio यूजर्स के मजे, एक ही प्लान में मिल रहे SonyLIV और ZEE5 बिल्कुल Free

Jio की ओर से एक खास प्लान ऑफर किया गया है। इसे रिचार्ज करने पर केवल डेटा और कॉलिंग की सुविधा नहीं बल्कि फ्री में SonyLIV और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Aug 05, 2025, 11:32 AM (IST)

Jio के पोर्टफोलियो में रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। इन सभी प्लान्स की कीमत अलग-अलग है और इनमें सुपरफास्ट डेटा व SMS दिए जा रहे हैं। इनमें से कई ऐसे प्रीपेड प्लान भी हैं, जिनमें OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। अगर आप ओटीटी लवर हैं, लेकिन अलग से सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां टेलीकॉम कंपनी जियो का ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं, जिसमें मुफ्त में SonyLIV और ZEE5 का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्रीपेड पैक में 1GB से ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। चलिए जानते हैं खास प्लान के बारे में विस्तार से... और पढें: Jio लाया 365 रुपये की कीमत वाला सस्ता प्लान, 25GB डेटा के साथ JioHotstar मिलेगा फ्री

Jio Recharge Plan

Jio का 1049 रुपये वाला प्रीपेड पैक ऐसा प्लान है, जिसमें इंटरनेट के लिए रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में डेली डेटा के साथ 100 SMS मिल रहे हैं। इन दोनों बेनेफिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। इससे आप अन्य नेटवर्क पर घंटो बाते कर सकते हैं। और पढें: IPL 2026: Jio-Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, फ्री में देख पाएंगे सभी मैच, जानें कैसे

अन्य डिटेल

ग्राहकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर इस प्रीपेड पैक में SonyLIV और ZEE5 का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। हालांकि, यह नए ग्राहकों के लिए है। और पढें: Jio का डेली 2GB डेटा प्लान, ऐसे पाएं 56GB डेटा

कहां है रिचार्ज पैक

टेलीकॉम कंपनी जियो का यह प्रीपेड प्लान ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है, जहां से इसे रिचार्ज कराया जा सकता है। इसके अलावा, आप प्लान को गूगल पे, फोनपे या फिर पेटीएम में जाकर भी प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं।

मार्च में लॉन्च हुआ यह प्लान

अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर जियो महीने दो महीने में प्रीपेड प्लान लॉन्च करता रहता है। ऐसा ही एक 100 रुपये वाला है। इसे मार्च में लॉन्च किया जा चुका है। यह इस समय यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस लेटेस्ट प्लान में 90 दिन की समय सीमा दी जा रही है। इसमें 5GB डेटा मिलता है।

इस प्रीपेड पैक में 5GB डेटा दिया जाता है। इस पैक में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इससे आप घर बैठे लेटेस्ट वेब सीरीज और मूवीज देख सकते हैं। हालांकि, इस पैक में वॉइस और कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। इस रिचार्ज प्लान को केवल डेटा मुहैया कराने लाया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।