Jio यूजर्स की चांदी, इस प्लान में 168GB डेटा के साथ OTT मिल रहा एकदम Free

Jio के पास एक ऐसा प्लान है, जिसमें कुल 168GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें घंटों बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS भी मिल रहे हैं। इसके बारे में जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Oct 08, 2024, 02:17 PM (IST)

Jio देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने मौजूदा ग्राहकों को अपने साथ रखने और नए यूजर्स को साथ जोड़ने के लिए समय-समय पर नए प्रीपेड प्लान पेश कर रहती है। साथ ही, पुराने प्लान्स को अपडेट करती है। यही कारण है कि पोर्टफोलियो में अब अधिक संख्या में प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। हम आपको इस आर्टिकल में जियो के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें लंबी वैधता दी जा रही है और कुल 160GB से ज्यादा डेटा मिल रहा है। चलिए डिटेल में जानते हैं... और पढें: Jio, Airtel और Vodafone idea के सस्ते प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग

Jio Plan

जियो का 1049 रुपये वाला प्लान बेहद खास है। इस पैक में 84 दिन की समय सीमा दी जा रही है। यानी कि आपको इस प्लान को रिचार्ज करने पर हर महीने प्लान रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स का फायदा लगातार लंबे समय तक उठा पाएंगे। और पढें: Jio क्रिकेट लवर्स के लिए लाया किफायती प्लान, मुफ्त में मिलेगा JioHotstar

मिलेंगी ये सेवाएं

इंटरनेट यूज करने के लिए इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि आपको कुल 168GB डेटा मिलेगा। आप बिना किसी रुकावट के फोन पर मूवी देखने से लेकर ऑनलाइन गेम तक खेल पाएंगे। इसमें अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही, 5G अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा, वो भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के। और पढें: Jio Vs Airtel: 350 से कम में किसके प्लान ने मारी बाजी, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां

फ्री में मिलेगा OTT

इस रिचार्ज प्लान की एक और खास बात यह है कि इसमें मनोरंजन के लिए Zee5 और SonyLiv का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इस पैक में Jio Cinema, TV और Cloud का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में 3 महीने के लिए मिल रहा है।

सितंबर में पेश किया यह प्लान

आपको बता दें कि टेलीकॉम कंपनी जियो ने सितंबर के अंत में 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में 98 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 2GB डेटा मिल रहा है। इसके अलावा, पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio Cloud, Jio Cinema और JioTV suite जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।