Jio के Postpaid Plan, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा समेत पाएं OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन

Jio कई पोस्टपेड प्लान ऑफर करता है। इनमें अनिलिमेटड कॉलिंग, डेटा के साथ-साथ फ्री SMS भी मिलते हैं। यहां सभी Postpaid Plan की लिस्ट दी गई है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 05, 2023, 04:14 PM (IST)

हाइलाइट

  • Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 299 रुपये का है।
  • इन प्लान को एक से अधिक सिम के साथ यूज किया जा सकता है।
  • प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलता है।

Jio अपने यूजर्स के लिए एक से एक अच्छे प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा, फ्री SMS और OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। प्रीपेड रिचीर्ज प्लान (Prepaid Recharge Plan) के अलावा Jio कई पोस्टपेड प्लान भी ऑफर करता है। इन्हें कंपनी ने JioPlus Plans का नाम दिया है। लिस्ट में 299 रुपये से लेकर 1,499 रुपये तक के कई प्लान शामिल हैं। आज हम Jio Postpaid Plan के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Jio-Airtel के इन प्लान में Amazon Prime और Sony Liv मिला रहा बिल्कुल Free, अभी करें रिचार्ज

Jio Postpaid Plan

कंपनी कुल पांच JioPlus Plans ऑफर करती है। इसमें कुछ फैमिली प्लान भी शामिल हैं। इसका मतलब है कि उन्हें एक से ज्यादा सिम के साथ यूज किया जा सकता है। सभी प्लान की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Jio Vs Airtel: किसके पोस्टपेड प्लान में है दाम, किसमें मिल रहा ज्यादा डेटा, जानिए यहां

299 रुपये वाला प्लान

Jio के पोस्टपेड प्लान की लिस्ट में सबसे सस्ता पैक 299 रुपये का है। इसमें 30GB डेटा के साथ हर रोज फ्री 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, प्लान जियो के कई ऐप का फ्री एक्सेस भी देता है। बता दें कि इसमें Add-On Family SIM की सुविधा नहीं मिलती है। और पढें: Reliance Jio Wrong Recharge: गलत नंबर पर हो गया है रिचार्ज? टेंशन लेने की जरूरत नहीं अब ऐसे पाएं पूरा रिफंड

399 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के साथ कंपनी 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री SMS की सुविधा देती है। इस प्लान का यूज 3 फैमिली सिम के साथ यानी इस प्लान के साथ तीन फैमिली मेंबर्स को एड-ऑन करवा सकते हैं। हर सिम के साथ हर महीने 5GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है।

599 रुपये वाला प्लान

Jio के इस पोस्टपेड प्लान में कंपनी अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। साथ ही हर रोज 100 फ्री SMS दिए जाते हैं। इसमें फैमिली मेंबर्स को एड-ऑन की सुविधा नहीं है। हालांकि, Jio Cinema, JioTV और Jiocloud जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।

699 रुपये वाला प्लान

इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100GB डेटा और हर रोज 100 फ्री SMS के साथ Netflix और Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। प्लान में तीन फैमिली मेंबर्स को एड-ऑन की सुविधा भी दी जाती है।

1,499 रुपये वाला प्लान

कंपनी का सबसे मंहगा Postpaid प्लान 1,499 रुपये का होता है। इसमें 300GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही Netflix और Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन भी है। हालांकि, यह प्लान फैमिली मेंबर्स को एड-ऑन सुविधा के साथ नहीं आता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।