Jio के धाकड़ प्लान, 300GB डेटा के साथ फ्री में मिलेगा दो OTT ऐप का मजा

आप Jio यूजर हैं और आप ज्यादा डेटा वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो यहां आपकी तलाश खत्म होने वाली है, क्योंकि हम आपको कंपनी के कुछ प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको 300GB डेटा मिलेगा।

Published By: ajay verma | Published: Sep 10, 2024, 11:45 AM (IST)

Jio का पोर्टफोलियो काफी बड़ा है। इसमें हर प्रकार के प्लान्स की भरमार है, जिनमें हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रीमियम ऐप्स जैसे बेनेफिट्स मिल रहे हैं। हम आपको यहां टेलीकॉम कंपनी के ऐसे प्लान्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको 300GB डेटा महीना मिलेगा। इसके अलावा, इन प्लान में Netflix जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस और असिमित कॉलिंग मिलेगी। और पढें: Jio यूजर्स की मौज, इन प्लान में डेली डेटा के साथ 20GB Data मिलेगा Free

Jio Postpaid Plans

1549 रुपये वाला प्लान और पढें: Jio, Airtel और Vodafone idea के सस्ते प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग

यह कंपनी का पोस्टपेड प्लान है। इस पैक में 500GB डेटा रोलओवर के साथ 300GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100SMS मिलते हैं। इसके अलावा, प्लान में Netflix और Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। साथ ही, जियो क्लाउड, सिनेमा और टीवी का एक्सेस मिल रहा है। और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: रिचार्ज करने से पहले जानें किसका 199 रुपये वाला प्लान है दमदार, किसमें मिल रहे ज्यादा फायदे

749 रुपये वाला प्लान

यह जियो का फैमिली पोस्टपेड प्लान है। इंटरनेट यूज करने के लिए इस प्लान में 100GB डेटा डेटारोलओवर सुविधा के साथ आ रहा है। इस पैक में 3 परिवार के सदस्य को जोड़ सकते हैं और उन्हें अतिरिक्त 5GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही प्लान में Netflix और Amazon Prime Lite का एक्सेस भी फ्री में दिया जा रहा है। प्लान में क्लाउड और सिनेमा भी है।

649 रुपये वाला प्लान

जियो इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा दे रहा है। इसमें फैमिली एड-ऑन की सुविधा नहीं मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS मिलते हैं। इसके अलावा, प्लान में जियो टीवी, सिनेमा और क्लाउड का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है। इस प्लान को आप ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से रिचार्ज करा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।