Jio के जबरदस्त बेनेफिट वाले प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगे कई लोगों के फोन

Jio के फैमिली प्लान बहुत कमाल के हैं। इन प्लान में परिवार के सदस्यों को जोड़ने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, प्लान्स में अनलिमिटेड 5जी डेटा और Netflix का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 03, 2024, 02:19 PM (IST)

Jio के पास कई ऐसे पोस्टपेड प्लान हैं, जो खासतौर पर फेमिली के लिए हैं। इन प्लान के जरिए एक रिचार्ज में परिवार के सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। अगर आप भी ऐसे ही प्लान की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आपको यहां जियो के फैमिली एड-ऑन वाले प्लान्स की जानकारी मिलेगी। इनमें सुपर-फास्ट अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ-साथ नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। और पढें: Jio यूजर्स की मौज, इन प्लान में डेली डेटा के साथ 20GB Data मिलेगा Free

Jio Family Plans

899 रुपये वाला प्लान

जियो का यह फैमिली प्लान है। इस प्लान की कीमत 899 रुपये है। इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 1 एड-ऑन सिम दी जा रही है। यानी कि आप इस प्लान के साथ परिवार के किसी एक सदस्य को जोड़ सकते हैं। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसमें इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 100GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, अनलिमिटेड 5जी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा, मनोरंजन के लिए Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में ऑफर किया जा रहा है। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar

1049 रुपये वाला प्लान

इस पोस्टपेड प्लान की कीमत 1049 रुपये है। इसमें 2 परिवार के सदस्यों को एड किया जा सकता है। इसमें 110GB डेटा मिल रहा है। इसके अलावा, जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा और फ्री वॉइस कॉलिंग का एक्सेस दिया जा रहा है, जिससे आप किसी भी नेटवर्क पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का एक्सेस मिल रहा है। और पढें: Jio vs Airtel: 219 रुपये कीमत एक-जैसी, फिर भी जियो ने मारी बाजी, जानें कैसे

1199 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो इस पोस्टपेड प्लान में 3 सदस्यों को जोड़ने की सुविधा दे रहा है। यानी कि एक रिचार्ज में चार फोन चलेंगे। इसमें हाई-स्पीड 115GB डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग, Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। इसके अलावा, पैक में अनलिमिटेड 5जी डेटा दिया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।