500 रुपये से कम कीमत वाले Jio, Airtel और Vi के प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Jio, Airtel और Vi के पास 500 रुपये से कम कीमत वाले कई प्रीपेड प्लान हैं। इन सभी में हाई-स्पीड डेटा से लेकर OTT ऐप्स तक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। आइए नीचे इन रिचार्ज प्लान डालते हैं एक नजर।

Published By: ajay verma | Published: Apr 03, 2023, 02:46 PM (IST)

हाइलाइट

  • Jio, Airtel और Vi के पोर्टफोलियो में 500 रुपये से कम कीमत वाले कई प्रीपेड प्लान हैं।
  • इन कंपनियों के रिचार्ज प्लान में OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।
  • नीचे बताए गए सभी प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है।

Jio, Airtel और Vi ने देश में ग्राहकों की डिमांड को ध्यान में रखकर अलग-अलग रेंज में प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। अगर आप इन तीनों टेलीकॉम कंपनियों में से किसी एक के यूजर हैं और अपने लिए ज्यादा बेनेफिट वाला रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आने वाली है। क्योंकि हम आपको यहां जियो, एयरटेल और वीआई के कुछ खास प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है। और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां

Jio का 479 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

इस प्रीपेड पैक की समय सीमा 56 दिन की है। इसमें रोज 1.5GB डेटा (कुल 84GB डेटा) और 100SMS मिलते हैं। साथ ही, किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, जियो इस प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का एक्सेस मिलता है। और पढें: Jio vs Airtel: 219 रुपये कीमत एक-जैसी, फिर भी जियो ने मारी बाजी, जानें कैसे

Jio का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह कंपनी का नया क्रिकेट प्लान है। इसमें प्रतिदिन 3GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट दिया जाता है। इसके अलावा, रिचार्ज प्लान के साथ जियो के प्रीमियम ऐप्स का सपोर्ट भी मुफ्त में मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 28 दिन की है। और पढें: Jio-Airtel: 1000 से कम के सबसे बेस्ट वाई-फाई प्लान, 100Mbps की स्पीड के साथ 22 से ज्यादा OTT ऐप मिलेंगे Free

Airtel का 499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

एयरटेल इस रिचार्ज प्लान में विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून के साथ एक्सट्रीम ऐप व डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रहा है। इस पैक में प्रतिदिन 3GB डेटा सहित अनलिमिटेड 5G डेटा और 100SMS मिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिन की है।

Airtel का 479 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह कंपनी का बेसिक रिचार्ज प्लान है। इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा सहित 100SMS दिए जा रहे हैं। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। लेकिन प्लान के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार की बजाय केवल फ्री हेलो ट्यून, विंक म्यूजिक और अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। इस पैक की वैलिडिटी 56 दिन की है।

Vi का 499 रुपये वाला प्रीपेड पैक

इस डेटा प्लान में 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ बिंज ऑल नाइट, डेटा रोलओवर, वीआई मूवी और लाइव टीवी का एक्सेस दिया जा रहा है। अब डेटा की बात करें, तो वीआई के इस पैक में 28 दिनों के लिए रोज 3GB डेटा और 100SMS मिलेंगे। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।