Jio, Airtel और Vi के धांसू रिचार्ज प्लान, रोज 2.5GB डेटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Jio, Airtel और Vi के पास अलग-अलग रेंज के प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। इनमें से कुछ ऐसे प्रीपेड पैक हैं, जिनमें रोजाना 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा, पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रीमियम ऐप का एक्सेस भी मिल रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 24, 2024, 09:26 AM (IST)

Jio, Airtel और Vi ने टेलीकॉम बाजार में ज्यादा इंटरनेट यूज करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर कई सारे प्रीपेड प्लान उतारे हैं। इन सभी प्लान में रोजाना 2GB से ज्यादा डेटा ऑफर किया जा रहा है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, तीनों टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स में डेटा रोलओवर, लाइव टीवी और क्लाउड जैसी सर्विस भी दी जा रही हैं। आइये, नीचे जानते हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 2.5GB डेली डेटा वाले प्लान्स के बारे में... और पढें: Jio यूजर्स की मौज, इन प्लान में डेली डेटा के साथ 20GB Data मिलेगा Free

Jio, Airtel, Vodafone idea Recharge Plans

399 रुपये वाला प्लान

जियो (Jio) का यह प्रीपेड प्लान हैवी इंटरनेट यूज करने वाले यूजर्स के लिए है। इस पैक में रोज 100SMS के साथ 2.5GB डेटा (कुल 70GB डेटा) दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, प्रीपेड प्लान में जियो टीवी, क्लाउड और सिनेमा का एक्सेस मुफ्त में मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar

429 रुपये वाला प्लान

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) के इस प्रीपेड प्लान में 1 महीने की समय सीमा मिलती है। इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। इसमें अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही, पैक में अनलिमिटेड 5जी डेटा, हेलो ट्यून और फ्री टीवी शो, मूवी व लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिल रहा है। इस प्रीपेड प्लान को ऑफिशियल ऐप और वेबसाइट से रिचार्ज कराया जा सकता है। और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां

409 रुपये वाला प्लान

यह वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) का रिचार्ज प्लान है। इस प्रीपेड पैक में प्रतिदिन 2.5GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस पैक में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।