Jio, Airtel और Vi के सस्ते रिचार्ज प्लान, डेली 2.5GB डेटा समेत मिलते हैं ये बेनेफिट्स

Jio, Airtel और Vi के पास कई रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें रोज 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान्स के साथ ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इनके बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे खबर में पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Jan 30, 2023, 12:45 PM (IST)

हाइलाइट

  • Jio, Airtel और Vi के पोर्टफोलियो में 2.5GB डेटा डेली ऑफर करने वाले प्रीपेड प्लान हैं।
  • इन रिचार्ज प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है।
  • तीनों कंपनियों के प्लान्स के साथ ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

Jio, Airtel और Vi देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं और तीनों के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इन सभी प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रीमियम ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के साथ पर्याप्त डेटा दिया जा रहा है। ऐसे में अब सही प्लान का चुनाव करना मुश्किल हो गया है। इसलिए हम आपको इस खबर में तीनों कंपनियों के कुछ खास प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको रोज 2.5GB डेटा मिलेगा। और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां

Airtel का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल का यह सस्ता प्रीपेड प्लान है, जो प्रतिदिन 100SMS और 2.5GB डेटा ऑफर करता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा प्रीपेड प्लान के साथ 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो कंपनी प्लान के साथ फ्री हेलोट्यून, Apollo 24|7 और फास्टैग रिचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक देती है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिन की है। और पढें: Jio vs Airtel: 219 रुपये कीमत एक-जैसी, फिर भी जियो ने मारी बाजी, जानें कैसे

Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत एयरटेल के प्रीपेड पैक से कम है। इस रिचार्ज प्लान में रोज 100SMS के साथ 2.5GB डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी गई है, जिसके जरिए यूजर किसी भी नेटवर्क पर घंटो बात कर सकते हैं। इसके अलावा जियो के रिचार्ज पैक में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे प्रीमियम ऐप का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है। जियो के इस प्लान की समय सीमा 30 दिन की है। और पढें: Jio-Airtel: 1000 से कम के सबसे बेस्ट वाई-फाई प्लान, 100Mbps की स्पीड के साथ 22 से ज्यादा OTT ऐप मिलेंगे Free

Vi का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया का यह प्रीपेड प्लान एयरटेल के रिचार्ज पैक जैसा है। कंपनी अपने यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 100SMS के साथ 2.5GB डेटा ऑफर करती है। इसमें किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे सेवाएं दी जा रही हैं। इतना ही नहीं प्लान के साथ वीआई मूवी, लाइव टीवी समेत Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा है। वहीं, इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।