Jio, Airtel और Vi के धाकड़ रिचार्ज प्लान, एक महीने की वैधता के साथ रोज मिलेगा 2.5GB डेटा

Jio, Airtel और Vodafone idea ने अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए कई एक महीने वाले प्लान पेश किए हैं, जिनके बार में हम आपको नीचे डिटेल में बताने वाले हैं।

Published By: ajay verma
Published: Jan 22, 2023, 12:36 PM (IST)

हाइलाइट

  • Jio, Airtel और Vi के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक मंथली प्रीपेड प्लान मौजूद हैं।
  • इन सभी रिचार्ज प्लान में हाई-स्पीड ऑफर किया जा रहा है।
  • टेलीकॉम कंपनियां प्लान्स के साथ प्रीमियम ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दे रही हैं।

Jio, Airtel और Vodafone idea के पास हर रेंज के प्रीपेड प्लान हैं, जो यूजर्स की हर जरूरत को पूरा कर रहे हैं। लेकिन काफी संख्या में रिचार्ज प्लान्स होने के कारण सही प्लान का चुनाव करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक महीने की वैधता वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में तीनों टेलीकॉम कंपनियों के 30 दिन की समय सीमा वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बताएंगे। इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई-स्पीड डेटा जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे। और पढें: Vodafone Idea (Vi) के 3 नए प्लान लॉन्च, Spotify Premium मिलेगा फ्री, कीमत 230 रुपये से शुरू

Jio का 259 रुपये वाला प्लान

कंपनी इस प्लान के तहत यूजर्स को रोज 1.5GB डेटा के साथ 100SMS देती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। अन्य बेनेफिट की बात करें, तो प्लान के साथ जियो के प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जाता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता एक महीने की है। और पढें: Airtel का बेस्ट प्लान, Unlimited डेटा के साथ OTT फ्री

Jio का 349 रुपये वाला प्लान

इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 30 दिन की है। इसमें प्रतिदिन 2.5GB डेटा के साथ 100SMS दिए जाते हैं। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का एक्सेस मुफ्त में दिया जाता है।

Airtel का 296 रुपये वाला प्लान

यह प्रीपेड प्लान कुल 25GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसमें Appolo 24/7 के सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का एक्सेस फ्री में दिया जाता है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 30 दिन की है।

Airtel का 319 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून का एक्सेस दिया जाता है। हालांकि, इस प्लान के साथ ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है।

Vi का 319 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया के इस प्रीपेड प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, वीआई मूवी और लाइव टीवी का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जाता है। इसके साथ ही प्लान में रोज 100SMS और 2GB डेटा के साथ 5GB एक्सट्रा डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं, वीआई के इस प्रीपेड पैक की वैलिडिटी 30 दिन की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।