Jio-Airtel यूजर्स के मजे ही मजे, इन प्लान में सुपरफास्ट डेटा के साथ Netflix-Hotstar फ्री

Jio और Airtel दोनों के पास कई ऐसे रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें Hotstar और Netflix का एक्सेस फ्री में दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्रीपेड पैक्स में सुपर फास्ट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 08, 2024, 03:49 PM (IST)

Jio और Airtel भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं। दोनों के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जिनमें सुपर फास्ट डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेनेफिट्स दिए गए हैं। इनमें मनोरंजन के लिए ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इतना ही नहीं पैक में प्रीमियम ऐप्स का एक्सेस भी मुफ्त में दिया जा रहा है। चलिए, इन रिचार्ज पैक पर डालते हैं एक नजर... और पढें: Jio लाया 365 रुपये की कीमत वाला सस्ता प्लान, 25GB डेटा के साथ JioHotstar मिलेगा फ्री

Jio-Airtel Recharge Plans

1299 रुपये वाला प्लान

यह जियो का प्रीपेड प्लान है। इस पैक में रोजाना 2GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें बात करने के लिए फ्री वॉइस कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, रिचार्ज पैक में Netflix का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस दिया जा रहा है। और पढें: IPL 2026: Jio-Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, फ्री में देख पाएंगे सभी मैच, जानें कैसे

549 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा और 100 SMS दिए जा रहे हैं। एंटरटेनमेंट के लिए पैक में 3 महीने के लिए फ्री में Disney+Hotstar का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है। साथ ही, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। इसके अलावा, पैक में फ्री विंक म्यूजिक भी दया जा रहा है। और पढें: Jio का डेली 2GB डेटा प्लान, ऐसे पाएं 56GB डेटा

949 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्रीपेड प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 2GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। अन्य बेनेफिट्स पर आएं, तो प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा, पैक में जियो टीवी, सिनेमा और क्लाउड का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है। इस पैक की समय सीमा 84 दिन की है।

1029 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 84 दिन की समय सीमा के साथ आता है। सुपरफास्ट इंटरनेट के लिए इस प्लान में रोज 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में 100 एसएमएस मिल रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इसके अतिरिक्त, रिचार्ज प्लान में Hotstar के साथ-साथ हेलो ट्यून और एयरटेल एक्सट्रीम टीवी का भी एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।