Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान आज से हुए महंगे, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Jio और Airtel ने कुछ दिन पहले मोबाइल टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया था। आज से दोनों कंपनियों के प्लान्स महंगे हो गए हैं। नीचे नई कीमत वाले प्लान्स की लिस्ट दी गई है।
Published By: ajay verma | Published: Jul 03, 2024, 09:47 AM (IST)
हाइलाइट
- Jio और Airtel ने कुछ दिन पहले प्लान्स की कीमत बढ़ाई थी
- आज से दोनों कंपनियों के प्लान्स महंगे हो गए हैं
- अब ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे
Jio और Airtel के प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान आज यानी 3 जुलाई 2024 से महंगे हो गए हैं। अब दोनों कंपनियों के ग्राहकों को प्लान्स के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दोनों के प्लान्स में 25 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों ने ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) में बढ़ोतरी करने के लिए टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
Jio के 28 दिन वाले प्लान
155 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 189 रुपये हो गई है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। इसमें 2GB डेटा दिया जा रहा है।
209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 249 रुपये हो गई है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। इसमें 1GB डेटा रोजाना दिया जा रहा है।
239 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 299 रुपये हो गई है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। इसमें डेली 1.5GB डेटा दिया जा रहा है।
299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 349 रुपये हो गई है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। इसमें डेली 2GB डेटा दिया जा रहा है।
349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 399 रुपये हो गई है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। इसमें रोज 2.5GB डेटा दिया जा रहा है।
399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 449 रुपये हो गई है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। इसमें 3GB डेली डेटा दिया जा रहा है।
56 दिन वाले प्लान
479 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 579 रुपये हो गई है। इस प्लान में 56 दिन की समय सीमा मिलती है। इसमें रोज 1.5GB डेटा मिल रहा है।
533 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 629 रुपये हो गई है। इस प्लान में 56 दिन की समय सीमा मिलती है। इसमें रोज 2GB डेटा मिल रहा है।
84 दिन वाले प्रीपेड पैक
395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 479 रुपये हो गई है। इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोज 2GB डेटा दिया जा रहा है।
666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 799 रुपये हो गई है। इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोज 1.5GB डेटा दिया जा रहा है।
719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 859 रुपये हो गई है। इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोज 2GB डेटा दिया जा रहा है।
999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 1199 रुपये हो गई है। इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोज 3GB डेटा दिया जा रहा है।
एक साल वाले प्लान
1559 रुपये वाला प्लान अब 1899 रुपये का हो गया है। इसमें 336 दिन की वैलिडिटी के साथ 24GB डेटा दिया जा रहा है।
2999 रुपये वाला प्लान अब 3599 रुपये का हो गया है। इसमें 365 दिन की वैलिडिटी के साथ 2.5GB डेटा रोजाना दिया जा रहा है।
डेटा एड-ऑन पैक
15 रुपये वाले प्लान की कीमत 19 रुपये हो गई है। इस प्लान में 1GB डेटा दिया जा रहा है।
25 रुपये वाले प्लान की कीमत 29 रुपये हो गई है। इस प्लान में 2GB डेटा दिया जा रहा है।
61 रुपये वाले प्लान की कीमत 69 रुपये हो गई है। इस प्लान में 6GB डेटा दिया जा रहा है।
239 रुपये वाले प्लान की कीमत 299 रुपये हो गई है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ रोज 1.5GB डेटा दिया जा रहा है।
पोस्टपेड प्लान भी हुए महंगे
जियो ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमत में भी इजाफा किया है। अब 299 रुपये वाला प्लान 349 रुपये में मिलेगा, जिसमें इंटरनेट यूज करने के लिए 30GB डेटा दिया जाएगा।
Airtel ने बढ़ाई प्लान्स की कीमत
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने सभी प्लान्स की कीमत में 10 से 21 प्रतिशत का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद 179 रुपये वाले प्लान की कीमत 199 रुपये हो गई है। 84 दिन वैधता वाले 455 रुपये के पैक का प्राइस बढ़कर 509 रुपये हो गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।