Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ यह पॉपुलर रिचार्ज प्लान, मिलेंगे जबरदस्त बेनेफिट्स

Jio ने अपने यूजर्स की खुशी के लिए लोकप्रिय प्लान की कीमत कम कर दी है। अब रिचार्ज प्लान को सस्ते में रिचार्ज किया जा सकता है। इसमें कॉलिंग से लेकर OTT बेनेफिट तक दिए जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Feb 03, 2025, 01:44 PM (IST)

Jio के करोड़ों यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने 448 रुपये वाले पॉपुलर प्रीपेड प्लान की कीमत घटा दी है। अब इस प्रीपेड प्लान को सस्ते में रिचार्ज कराया जा सकता है। इसमें फ्री कॉलिंग दी जा रही है। इंटरनेट ब्राउजिंग और ऑनलाइन गेमिंग के लिए सुपरफास्ट डेटा मिल रहा है। इसके साथ ही OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: रिचार्ज करने से पहले जानें किसका 199 रुपये वाला प्लान है दमदार, किसमें मिल रहे ज्यादा फायदे

Jio Prepaid Plan

जियो के 448 प्रीपेड प्लान को प्राइस कट के बाद अब 445 रुपये में रिचार्ज कराया जा सकता है। हालांकि, इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं में कोई कटौती नहीं की गई है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं अपडेटेड प्लान और उसमें मिलने वाले बेनेफिट्स। और पढें: Jio-Airtel के इन प्लान में Amazon Prime और Sony Liv मिला रहा बिल्कुल Free, अभी करें रिचार्ज

कंपनी अपने 445 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिन की वैधता दे रही है। इस रिचार्ज प्लान में इंटरनेट यूसेज के लिए हर दिन 2GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है, जिससे आप अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क पर घंटो बात कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में जियो टीवी, सिनेमा और क्लाउड का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। और पढें: Jio-Airtel: 1000 से कम के सबसे बेस्ट वाई-फाई प्लान, 100Mbps की स्पीड के साथ 22 से ज्यादा OTT ऐप मिलेंगे Free

मिलेगा OTT का एक्सेस

इस प्लान में अनिलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के अलावा मनोरंजन के लिए Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi और FanCode का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है।

हाल ही में घटाई इन प्लान की वैधता

टेलीकॉम कंपनी जियो ने हाल ही में 69 और 139 रुपये वाले डेटा पैक में मिलने वाली वैलिडिटी को घटा दिया था। इस अपडेशन के बाद अब यूजर्स को इन दोनों प्लान में तय समय सीमा मिलेगी। इनमें पहले की तरह मौजूदा प्लान की तरह वैधता नहीं दी जाएगी।

सबसे पहले 69 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो इस डेटा पैक में कुल 6GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें 7 दिन की समय सीमा मिलेगी। यह केवल एक्टिव प्रीपेड प्लान के साथ ही काम करेगा। अब 139 वाले प्लान पर आएं, तो इसमें 7 दिन के लिए 12GB डेटा दिया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।